Wednesday, November 4, 2026
HomePatialaपटियाला की खिलाड़ियों ने अंडर-14 बास्केटबॉल में जीता गोल्ड मेडल

पटियाला की खिलाड़ियों ने अंडर-14 बास्केटबॉल में जीता गोल्ड मेडल

पटियाला, 26 अक्टूबर 2026 (जगजीत सिंह): जिला खेल अधिकारी नवजोत सिंह धालीवाल के कुशल नेतृत्व में ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ सीजन-4 के तहत आयोजित लड़कियों की बास्केटबॉल प्रतियोगिताओं में पटियाला जिले की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

बास्केटबॉल के संयोजक कोच रमनीक आहूजा और कोच गुरमीत सिंह ने बताया कि लुधियाना में आयोजित प्रतियोगिता में पटियाला की खिलाड़ियों ने अंडर-14 वर्ग में मोहाली को हराकर गोल्ड मेडल जीता। इसके अलावा, खिलाड़ियों ने अंडर-17 वर्ग में सिल्वर मेडल तथा 31 से 40 वर्ष आयु वर्ग में भी सिल्वर मेडल हासिल किया।

जिला खेल अधिकारी नवजोत सिंह धालीवाल ने इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों और कोचों को बधाई दी। इस अवसर पर बलविंदर सिंह जस्सल, अमनदीप कौर, गुरप्रीत सिंह और प्रेस इंचार्ज जसविंदर सिंह भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments