Wednesday, November 4, 2026
HomeSportsभारत के पास सीरीज जीतने का मौका, तीसरे टी20 में न्यूजीलैंड से...

भारत के पास सीरीज जीतने का मौका, तीसरे टी20 में न्यूजीलैंड से मुकाबला

वेलिंगटन, 27 अक्टूबर, 2026 (छत्रपाल सिंह): भारत और न्यूजीलैंड के बीच मंगलवार को खेले जा रहे तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पांच मैचों की इस सीरीज में भारतीय टीम 2-0 की बढ़त के साथ मैदान पर उतरी है और उसकी नजर लगातार तीसरी जीत दर्ज करने पर है।

भारत ने तीसरे मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया। वहीं, न्यूजीलैंड ने टीम में तीन बदलाव करते हुए मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन और नाथन स्मिथ की जगह मैथ्यू फिशर, काइल जैमीसन और एडम मिल्ने को शामिल किया।

सीरीज में बढ़त के कारण भारत के पास इस मुकाबले में जीत हासिल कर सीरीज पर कब्जा मजबूत करने का मौका है, जबकि न्यूजीलैंड की टीम वापसी करने और सीरीज में अपनी उम्मीदें कायम रखने के इरादे से उतरी है। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनने के बाद भारतीय गेंदबाजों की कोशिश न्यूजीलैंड को कम स्कोर पर रोकने की होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments