नई दिल्ली, 02 नवंबर, 2026 (गुरमीत सिंह तुंग): भारतीय बैडमिंटन के लिए हाइलो ओपन 2026 शानदार उपलब्धि लेकर आया। भारत की स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन ने टूर्नामेंट के महिला और पुरुष एकल वर्ग के खिताब अपने नाम कर लिए।
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने फाइनल में डेनमार्क की लाइन केजर्सफेल्ड को सीधे गेमों में 21-12, 21-14 से हराया। इस जीत के साथ वह हाइलो ओपन महिला एकल खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं।
वहीं, 25 वर्षीय लक्ष्य सेन ने पुरुष एकल फाइनल में इंडोनेशिया के मौजूदा चैंपियन जोनाथन क्रिस्टी को 21-17, 21-10 से शिकस्त देकर दूसरी बार यह खिताब जीता। वह हाइलो ओपन को दो बार जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने। यह इस सीजन का उनका पहला बीडब्ल्यूएफ खिताब है।
सिंधु ने पूरे टूर्नामेंट में एक भी गेम गंवाए बिना खिताब जीता। इस सीजन में जापान ओपन के बाद बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर पर यह उनका दूसरा खिताब है। पिछले सप्ताह वह फ्रेंच ओपन के फाइनल में उपविजेता रही थीं।
दोनों भारतीय खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन में भारत का प्रदर्शन एक बार फिर चर्चा में आ गया है।






