वेलिंगटन , 29 अक्टूबर, 2026 (गुरमीत सिंह तुंग): भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 38 गेंदों में 113 रन की विस्फोटक पारी खेलकर आई.सी.सी. टी-20 बल्लेबाजी रैंकिंग में पहला स्थान हासिल कर लिया है। उनके 897 रेटिंग अंक हैं। पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान 883 अंकों के साथ दूसरे और भारत के ईशान किशन 866 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर 758 अंकों के साथ नौवें स्थान पर खिसक गए हैं।
टेस्ट रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका के मार्को यानसन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 85 रन बनाने और पांच विकेट लेने के बाद गेंदबाजों तथा ऑलराउंडरों की रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है। उन्होंने गेंदबाजों में मिचेल स्टार्क और ऑलराउंडरों में भारत के रवींद्र जडेजा को पीछे छोड़ा। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 853 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर हैं।
महिला वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने भारत की स्मृति मंधाना को पछाड़कर पहला स्थान हासिल किया है। मंधाना वनडे में दूसरे स्थान पर हैं, जबकि महिला टी-20 रैंकिंग में शेफाली वर्मा से पीछे चौथे स्थान पर हैं।






