पटियाला, 30 अक्टूबर, 2026 (छतरपाल सिंह): भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष स. केवल सिंह ढिल्लों द्वारा पंजाब में भाजपा की सरकार बनने के बाद राज्य के सरकारी कर्मचारियों को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर 63 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) देने और बकाया DA का भुगतान करने संबंधी किए गए ऐलान का भाजपा नेता गुरजीत सिंह कोहली ने जोरदार स्वागत किया है।
कोहली ने कहा कि पंजाब के सरकारी कर्मचारी राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था की रीढ़ हैं। उन्हें उनके जायज अधिकार और केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर DA मिलना चाहिए। महंगाई के इस दौर में कर्मचारियों और पेंशनरों के हितों की रक्षा करना हर जिम्मेदार सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि स. केवल सिंह ढिल्लों द्वारा कर्मचारियों के बकाया DA का भुगतान करने और भविष्य में समय पर इसकी अदायगी सुनिश्चित करने की बात पंजाब के लाखों कर्मचारी परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण और स्वागतयोग्य प्रतिबद्धता है।
गुरजीत सिंह कोहली ने कहा कि पटियाला और 110 पटियाला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में भी बड़ी संख्या में सरकारी कर्मचारी, शिक्षक, पेंशनर और उनके परिवार रहते हैं। उनके अधिकारों और आर्थिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा, “मैं स. केवल सिंह ढिल्लों के इस ऐलान का पूरा समर्थन करता हूं। पंजाब के कर्मचारियों को उनका जायज हक मिलना चाहिए और DA के मामले में उनके साथ किसी भी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए।”






