Friday, November 6, 2026
HomePunjabशिरोमणि अकाली दल के एस.सी. विंग की प्रदेश स्तरीय सूची जारी

शिरोमणि अकाली दल के एस.सी. विंग की प्रदेश स्तरीय सूची जारी

अमलोह विधानसभा क्षेत्र के 10 वरिष्ठ नेताओं को प्रदेश स्तर पर मिला बड़ा सम्मान।

राजू खन्ना ने अमलोह हलके को बड़ा सम्मान देने पर सुखबीर बादल और राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलजार सिंह रणिके का किया धन्यवाद।

फतेहगढ़ साहिब, 6 नवंबर, 2026 (गुरमीत सिंह तुंग): पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं एससी विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष जत्थेदार गुलजार सिंह रणिके द्वारा शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के साथ विचार-विमर्श करने के बाद आज शिरोमणि अकाली दल की कोर कमेटी के सदस्य एवं अमलोह विधानसभा क्षेत्र के मुख्य सेवादार गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना की सिफारिश पर हलके में कड़ी मेहनत और अथक सेवाएं निभाने वाले एससी विंग के वरिष्ठ नेताओं को प्रदेश स्तर पर पद देकर पार्टी में सेवा करने का सम्मान दिया गया है।

एससी विंग के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों की जारी सूची में अमलोह विधानसभा क्षेत्र को बड़ा सम्मान देते हुए 10 वरिष्ठ नेताओं को प्रदेश स्तर पर पद दिए गए हैं। इनमें जत्थेदार हरपाल सिंह नस्राली, जत्थेदार करम सिंह घुटींड और ढाडी तरसेम सिंह तूफान को एससी विंग का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी तरह सिकंदर सिंह मोती, डॉ. बलवीर सिंह डडहेड़ी और करमजीत सिंह कानूनगो को एससी विंग का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। वहीं जत्थेदार पाल सिंह खुंमणा, हरअवतार सिंह सलाणा, डॉ. रघबीर सिंह कुंभड़ा और हरतेजपाल सिंह अंबेमाजरा को एससी विंग का प्रदेश संगठन सचिव नियुक्त किया गया है।

गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना, सदस्य कोर कमेटी, शिरोमणि अकाली दल।

इन नियुक्तियों पर शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, एससी विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष जत्थेदार गुलजार सिंह रणिके और समूची वरिष्ठ लीडरशिप का धन्यवाद करते हुए गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना ने कहा कि पार्टी की ओर से आज अमलोह विधानसभा क्षेत्र के मेहनती नेताओं को जो सम्मान दिया गया है, उसे बरकरार रखते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पहले की तरह ही शिरोमणि अकाली दल की चढ़दी कला और मजबूती के लिए काम करते रहेंगे।

राजू खन्ना ने कहा कि आने वाले दिनों में जिला स्तर और विधानसभा क्षेत्र स्तर पर भी एससी विंग का विस्तार किया जाएगा तथा पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को सम्मान दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments