हिमाचल प्रदेश, 06 नवंबर, 2026 (छत्रपाल सिंह): देश के दो राज्यों हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके दर्ज किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, हिमाचल के चंबा में भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.2, जबकि तेलंगाना के नारायणपेट में 2.5 दर्ज की गई। दोनों स्थानों पर किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
NCS के आंकड़ों के मुताबिक, तेलंगाना के नारायणपेट में सुबह 6 बजकर 16 मिनट 46 सेकंड पर भूकंप आया। इसका केंद्र जमीन से लगभग 5 किलोमीटर की गहराई पर था।
वहीं, हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सुबह 6 बजकर 59 मिनट 46 सेकंड पर धरती कांपी। यहां भूकंप का केंद्र जमीन से 15 किलोमीटर नीचे दर्ज किया गया।
दोनों भूकंपों की तीव्रता कम होने के बावजूद स्थानीय स्तर पर लोगों ने झटके महसूस किए। फिलहाल दोनों राज्यों से किसी बड़े नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।






