Wednesday, November 18, 2026
HomeHaryanaशाहबाद चीनी मिल की पेराई सत्र 24 नवंबर से होगा शुरु:डा. इंद्रजीत

शाहबाद चीनी मिल की पेराई सत्र 24 नवंबर से होगा शुरु:डा. इंद्रजीत

शाहबाद शुगर मिल के प्रबंधक निदेशक ने प्रगतिशील किसानों के साथ की बैठक, मिल द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं की दी जानकारी
कुरुक्षेत्र, 13 नवंबर 2026 (संजीव शर्मा): वीरवार को शाहबाद चीनी मिल के प्रबंधक निदेशक डा. इंद्रजीत द्वारा मिल क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों के साथ बैठक की गई। इस बैठक में किसानों को मिल द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं, गन्ने की बॉन्डिंग, एडवांस कैलेंडरिंग, एडवांस टोकन प्रणाली के बारे में अवगत करवाया। बैठक में किसानों को गन्ने की अधिक से अधिक बेत्र में 4 फीट विधि से बिजाई करके गन्ने का छेत्रफल एवं पैदावार बढ़ाने व गन्ने की उन्नत किस्मों बारे चर्चा की गई।


प्रबंध निदेशक डा. इंद्रजीत ने किसानों को बताया गया कि मिल का पेराई सत्र 2026-27 का आरम्भ 24 नवंबर से होने जा रहा है। इसलिए सभी किसान समय रहते अपनी गन्ना छिलाई लेबर की व्यवस्था कर लें। किसानों को इस वर्ष पर्चियों की एडवांस कैलेंडरिंग और गन्ने की जल्दी भुगतान बारे जानकारी दी गई। गन्ने की फसल से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए गन्ना विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों से सम्पर्क करने बारे कहा गया। बैठक के दौरान किसानों को पेराई सत्र में आने वाली सभी समस्याओं के बारे विचार-विमर्श किया और प्रबन्ध निदेशक द्वारा सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को किसानों की समस्याओ का समाधान करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक उपरान्त प्रबन्ध निदेशक महोदय द्वारा किसानों को मिल द्वारा खरीदे गए शुगरकेन हार्वेस्टर को दिखाया गया और शुगरकेन हार्वेस्टर से गन्ने की छिलाई करवाने के फायदे के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर सतबीर सिंह मुख्य अभियन्ता, गन्ना विभाग के अधिकारी अशोक कुमार व हरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments