Wednesday, November 18, 2026
HomeHaryanaभाजपा संगठन की रीढ़ हैं बूथ अध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष जितनी महत्वपूर्ण है...

भाजपा संगठन की रीढ़ हैं बूथ अध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष जितनी महत्वपूर्ण है उनकी जिम्मेदारी : डॉ. अर्चना गुप्ता

फतेहाबाद, 13 नवंबर, 2026 (संजीव शर्मा):  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और सक्रियता के आधार पर मजबूत होता है। बूथ अध्यक्ष संगठन की रीढ़ हैं और पार्टी में उनकी भूमिका राष्ट्रीय अध्यक्ष जितनी ही महत्वपूर्ण एवं जिम्मेदारीपूर्ण है। प्रत्येक बूथ अध्यक्ष अपने क्षेत्र में संगठन का प्रतिनिधित्व करता है। इसलिए उसकी सक्रियता, जनता से जुड़ाव और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता ही पार्टी की मजबूती का आधार है।
गुरुवार को फतेहाबाद स्थित भाजपा जिला कार्यालय उदय कमल में आयोजित संगठनात्मक बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और शक्ति केंद्र प्रमुखों के साथ संगठन की गतिविधियों, कार्ययोजना और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने जिले में शक्ति केंद्रों की व्यवस्था को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने पर जोर देते हुए निर्देश दिए कि प्रदेश और जिला स्तर की बैठकों की तर्ज पर प्रत्येक महीने के तीसरे सप्ताह में शक्ति केंद्रों की बैठक अनिवार्य रूप से आयोजित की जाए। इन बैठकों में बूथ स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय और निर्धारित कार्यक्रमों की प्रगति पर चर्चा की जाए।
डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि संगठन की मजबूती केवल बैठकों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी धरातल पर दिखाई देनी चाहिए। शक्ति केंद्र प्रमुखों और मंडल अध्यक्षों की जिम्मेदारी है कि वे बूथ अध्यक्षों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखें तथा संगठन की योजनाओं और कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आमजन के साथ उनके निरंतर संवाद में निहित है।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता केवल योजनाओं की जानकारी देने तक सीमित न रहें, बल्कि पात्र लोगों की पहचान कर उन्हें संबंधित योजनाओं का लाभ दिलाने में भी सहयोग करें। आगामी दिनों में विभिन्न सरकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों तक पहुंचने और उन्हें योजनाओं से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
डॉ. गुप्ता ने कहा कि भाजपा का संगठनात्मक संकल्प जनसेवा, कार्यकर्ता सम्मान और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने से जुड़ा है। इसके लिए बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय, सक्रियता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ जनसेवा के कार्यों में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा, प्रदेश महामंत्री वेद फुल्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. रविन्द्र बलियाला, पूर्व विधायक दुडाराम, पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा, जिला परिषद चेयरपर्सन सुमन खिचड़, जिला महामंत्री अशोक जाखड़ व विकास ललोदा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ. सुमन बजाज, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बिट्टू गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष जगदीश राय शर्मा, सविता टूटेजा, शम्मी धींगड़ा, इंद्र गावड़ी, विकास शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments