Wednesday, November 18, 2026
HomeHaryanaकेंद्रीय छात्रवृत्ति योजनाओं के आवेदन एवं सत्यापन की तिथियों में बढ़ोतरी, विद्यार्थियों...

केंद्रीय छात्रवृत्ति योजनाओं के आवेदन एवं सत्यापन की तिथियों में बढ़ोतरी, विद्यार्थियों को मिलेगा अतिरिक्त समय:विश्राम कुमार मीणा

कुरुक्षेत्र, 13 नवंबर 2026 (संजीव शर्मा):  उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि केंद्र सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर संचालित सभी प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को राहत प्रदान करते हुए आवेदन एवं सत्यापन की अंतिम तिथियों में विस्तार किया गया है। विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए उन्हें छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने का अतिरिक्त समय दिया गया है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं (केवल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की योजनाओं के लिए) के तहत विद्यार्थी 15 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। वहीं संस्थान स्तर पर नोडल अधिकारी द्वारा सत्यापन की अंतिम तिथि 30 नवंबर तथा जिला, राज्य एवं मंत्रालय स्तर पर सत्यापन की अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है। इसी प्रकार पोस्ट-मैट्रिक एवं टॉप क्लास केंद्रीय क्षेत्र की छात्रवृत्ति योजनाओं (श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की योजनाओं को छोडक़र) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 तय की गई है। इन योजनाओं के तहत संस्थान स्तर पर सत्यापन 15 दिसंबर तथा जिला, राज्य एवं मंत्रालय स्तर पर सत्यापन 31 दिसंबर 2026 तक किया जा सकेगा।
उन्होंने संबंधित विभागों, विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों को निर्देश देते हुए कहा कि वे पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति योजना की जानकारी समय पर उपलब्ध करवाएं तथा आवेदन प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा करवाने में आवश्यक सहयोग प्रदान करें। संस्थान यह भी सुनिश्चित करे कि प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर सत्यापन करके उन्हें संबंधित अधिकारियों को अग्रेषित किया जाए। जिला शिक्षा अधिकारी अपने अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों और शिक्षण संस्थानों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करें। पात्र विद्यार्थियों के आवेदनों की जांच और सत्यापन प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न होने दी जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments