पिपली अनाज मंडी को खरीद व उठान में अव्वल रहने पर कृषि मंत्री ने अधिकारियों और आढ़तियों को दी बधाई, कृषि मंत्री ने आढ़तियों को दिया आश्वासन, पिपली अनाज मंडी में जल्द शुरू होगी सरसों व सूरजमुखी की खरीद, पिपली अनाज मंडी में किसानों के लिए किसान रेस्ट हाउस बनाने की मांग पर भी कृषि मंत्री ने जताई सहमति
पिपली/ कुरुक्षेत्र,14 नवंबर, 2026 (संजीव शर्मा): प्रदेश के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने शनिवार को पिपली अनाज मंडी का दौरा किया । इस दौरान कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने मंडी में धान की खरीद कार्यों की जानकारी ली। इससे पूर्व मार्केट कमेटी कार्यालय में पहुंचने पर कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा का मार्केट कमेटी पिपली के चेयरमैन सतीश कुमार जिला अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के जिला महासचिव धर्मपाल मथाना, पिपली मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन अमीरचंद पिपली मार्केट कमेटी के सचिव गुरमीत सैनी ने व अन्य भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री का गुलदस्ते भेंट कर स्वागत किया । कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने मंडी में धान की खरीद कार्यों खरीद व उठान में अव्वल रहने पर पिपली मार्केट कमेटी के सचिव गुरमीत सैनी व पिपली अनाज मंडी के आढतियों और मंडी एसोसिएशन को बधाई दी। कृषि मंत्री ने मार्केट कमेटी के सचिव गुरमीत सनी से धान की खरीद कार्यों की जानकारी ली। गुरमीत सैनी ने कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा को बताया कि धान की खरीद के दौरान किसान ,आढ़ती व व्यापारियों को कोई दिक्कत नहीं आने दी गई। मंडी में समय पर धान की खरीद का कार्य किया गया। वहीं मंडी में उठान का कार्य भी नियमित रूप से किया गया ।
उन्होंने कृषि मंत्री को बताया कि किसानों को धान की खरीद का भुगतान भी सरकार की हिदायतों के अनुसार 72 घंटे के अंदर किया गया। जिस पर कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने खरीद कार्यों में सहयोग करने के लिए आढ़तियों खरीद एजेंसियों और मार्केट कमेटी के अधिकारियों की पीठ थपथपाई । विशेष तौर पर कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने मार्केट कमेटी के सचिव गुरमीत सैनी व चैयरमेन सतीश कुमार को बधाई देते हुए कहा कि उनकी अगुवाई में पिपली मंडी ने खरीद व उठान में पहला स्थान पाकर मंडी का नाम आगे बढ़ाने का काम किया है ।
इस दौरान कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा को आढ़तियों ने मंडी में सरसों व सूरजमुखी की खरीद करने के लिए मांग रखी। जिस पर कृषि मंत्री ने आढ़तियों को आश्वासन दिया कि पिपली मंडी में सरसों व सूरजमुखी की खरीद का कार्य भी शुरू किया जाएगा। इस दौरान आढती व किसानों ने कृषि मंत्री के समक्ष किसान रेस्ट हाउस बनाने की मांग रखी। जिस पर कृषि मंत्री ने सहमति जताते हुए कहा उनकी इस मांग पर भी विचार करते हुए इसे अवश्य पूरा किया जाएगा। इसके अलावा कृषि मंत्री ने आढ़तियों व किसानों की अन्य मांगों पर भी विचार किया और उन्हें जल्द पूरे करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर पिपली मार्केट कमेटी के चैयरमेन सतीश कुमार, जिला अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के जिला महासचिव धर्मपाल मथाना, मार्केट कमेटी पिपली के वाइस चेयरमैन अमीरचंद ,पिपली मार्केट कमेटी के सचिव गुरमीत सैनी, पिपली अनाज मंडी आढती एसोसिएशन के प्रधान जोगिंदर रामगढ़ मंडी के पूर्व प्रधान मामचंद मुकरपुर , भाजपा नेता गरजा सिंह कश्यप अमरेंद्र सिंह ,नीरज अग्रवाल , पवन मदान , प्रदीप कुंद्रा , अंकुश गर्ग, रजनीश, विनोद मथाना, अमित गर्ग , हरिराम सहित अन्य आढती मौजूद रहे।







