Wednesday, November 18, 2026
HomeHaryanaमुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने गांव भैणी महाराजपुर में रुककर ग्रामीणों...

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने गांव भैणी महाराजपुर में रुककर ग्रामीणों का जाना हाल-चाल, सुनीं समस्याएं

पातुवास, 14 नवंबर 2026 (संजीव शर्मा):: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी शनिवार को हिसार से पातुवास जाते समय महम उपमंडल के गांव भैणी महाराजपुर में ग्रामीणों को देखकर अचानक रुक गए। इस दौरान उन्होंने गांववासियों के साथ प्रेम और अपनत्व से बातचीत की तथा उनका हाल-चाल जाना।

मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से गांव में चल रहे विकास कार्यों और उन्हें पेश आ रही समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने ग्रामीणों की बातें ध्यानपूर्वक सुनीं और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।

मुख्यमंत्री के इस सहज संवाद से ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। गांववासियों ने मुख्यमंत्री द्वारा गांव में रुककर उनका हाल-चाल जानने के लिए आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments