Wednesday, November 18, 2026
HomeHaryanaजिला टास्क फोर्स की बैठक में एस.एन.आई.डी.-आई.पी.पी.आई. अभियान, नियमित टीकाकरण और एनीमिया...

जिला टास्क फोर्स की बैठक में एस.एन.आई.डी.-आई.पी.पी.आई. अभियान, नियमित टीकाकरण और एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम की होगी समीक्षा

कुरुक्षेत्र, 17 नवंबर 2026 (संजीव शर्मा): जिला टास्क फोर्स की बैठक 18 नवंबर को दोपहर 12.30 बजे लघु सचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित की जाएगी। इस बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा करेंगे। इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
सिविल सर्जन कार्यालय कुरुक्षेत्र द्वारा जारी सूचना के अनुसार बैठक में आगामी 22 से 24 नवंबर 2026 तक आयोजित होने वाले एसएनआईडी-आईपीपीआई राउंड की तैयारियों एवं कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही नियमित टीकाकरण कार्यक्रम और एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम की समीक्षा भी की जाएगी। बैठक में बच्चों की मृत्यु एवं मातृ मृत्यु से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए इनके कारणों, रोकथाम के उपायों तथा स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक कदमों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित एजेंडे के अनुसार पूरी तैयारी के साथ शामिल होने के निर्देश दिए गए है, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कार्यक्रमों की प्रभावी निगरानी और बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments