Wednesday, November 18, 2026
HomeHaryanaजिला में 19 व 20 नवंबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव-2026:अमन...

जिला में 19 व 20 नवंबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव-2026:अमन कुमार

कुरुक्षेत्र, 17 नवंबर 2026 (संजीव शर्मा): उपमंडल अधिकारी नागरिक अमन कुमार ने कहा कि जिला युवा महोत्सव का आयोजन 19 एवं 20 नवंबर 2026 को मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर, कुरुक्षेत्र में किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कुरुक्षेत्र के नेतृत्व में किया जा रहा है। महोत्सव में भाग लेने वाले विद्यार्थियों एवं युवाओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी तैयारियां समय रहते पूरा करना सुनिश्चित किया जाए।
एसडीएम अमन कुमार जिला युवा महोत्सव के आयोजन को लेकर अधिकारियों की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। एसडीएम ने कहा कि कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की संभावित संख्या, विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के सफल संचालन, कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, कर्मियों एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके लिए संबंधित अधिकारी पूरी ईमानदारी से अपनी ड्यूटी करना सुनिश्चित करेंगे। बैठक के दौरान कार्यक्रम की उद्घाटन एवं समापन समारोह की रूपरेखा, मंच व्यवस्था, प्रशासनिक प्रबंधन, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम तथा कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।
उन्होंने संबंधित को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सभी तैयारियां निर्धारित समय पर पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि जिला युवा महोत्सव-2026 को भव्य, सुरक्षित एवं सफल बनाया जा सके। इस मौके पर आईटीआई उमरी के प्रधानाचार्य विशाल सोढी, आईटीआई पिहोवा के प्रधानाचार्य राकेश कुमार, जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी गगनदीप कौर, नेहरू युवा केंद्र से सुरमई शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments