अंबाला, 18 जनवरी 2026: कड़ाके की ठंड के बीच पंजाब जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों को जनवरी के अंतिम दिनों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे ने बताया कि अमृतसर-जालंधर सिटी रेल खंड पर बड़े स्तर पर इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार कार्य किया जा रहा है। जालंधर सिटी यार्ड में स्थित पुल नंबर-28 के पुराने गार्डरों को हटाकर नए स्लैब डाले जाएंगे।
इस कार्य के लिए रेलवे ने 28 से 31 जनवरी तक ट्रैफिक और ओएचई ब्लॉक लिया है, जिससे अंबाला डिविजन से गुजरने वाली कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा।
मुख्य रद्द और आंशिक रूप से संचालित ट्रेनें:
ट्रेन 14679/80 (अमृतसर – दिल्ली – अमृतसर) – 29 और 31 जनवरी रद्द
ट्रेन 12054/53 (अमृतसर – हरिद्वार – अमृतसर) – 31 जनवरी रद्द
ट्रेन 74931/30 (जालंधर सिटी – फिरोजपुर कैंट) – 31 जनवरी रद्द
आंशिक संचालन:
ट्रेन 18309 (संबलपुर – जम्मूतवी) – 27 और 29 जनवरी को जालंधर सिटी, अमृतसर आदि स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी
ट्रेन 22430 (पठानकोट – दिल्ली) – 29 और 31 जनवरी को आंशिक रूप से चलेगी
ट्रेन 11906 (होशियारपुर – आगरा कैंट) – 28 और 30 जनवरी जालंधर सिटी पर ठहराव नहीं करेगी
ट्रेन 14803 (भगत की कोठी – जम्मूतवी) – 28 और 30 जनवरी केवल फिरोजपुर कैंट तक संचालित
ट्रेन 74932/74934 (फिरोजपुर कैंट – जालंधर सिटी) – 31 जनवरी को खुजेवाला तक संचालित
रेलवे ने यात्रियों से मार्ग और समय की पुष्टि करने की अपील की है।






