फतेहाबाद 21 जून, 2026 (संजीव शर्मा): भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीन जोड़ा ग्रीन पार्क कॉलोनी स्थित वरिष्ठ भाजपा नेता महेश शर्मा के निवास पर पहुंचे। यहां पहुंचने पर वरिष्ठ भाजपा महेश शर्मा ने अपने सुपुत्र ई.आर. हिमांशु शर्मा के साथ जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा को पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर उनके साथ भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी भी मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा ने जलपान ग्रहण करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता महेश शर्मा के साथ विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की।






