Wednesday, August 26, 2026
HomeHaryanaयोग भारत की अमूल्य धरोहर, इसे अपनाकर स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ें...

योग भारत की अमूल्य धरोहर, इसे अपनाकर स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ें : प्रवीण जोड़ा

नागपुर मंडल में आयोजित 12वें अंतराष्ट्रीय योग कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि की शिरकत
फतेहाबाद 21 जून, 2026 (संजीव शर्मा): भाजपा नागपुर मंडल में 12वां अंतराष्ट्रीय योग दिवस मंडल स्तर पर बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीन जोड़ा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी अनूप सिंह ने की। यहां पहुंचने पर आयोजकों ने जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा का स्वागत किया। योग कार्यक्रम में शिरकत करते हुए जिलाध्यक्ष ने सभी उपस्थितजनों को 12वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दीं।
जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति और ऋषि-मुनियों की अमूल्य देन है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है। नियमित योग करने से व्यक्ति तनावमुक्त रहता है तथा अनेक बीमारियों से बचाव संभव होता है। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। प्रवीण जोड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अथक प्रयासों के कारण योग को वैश्विक पहचान मिली है। प्रधानमंत्री की पहल पर वर्ष 2015 से पूरे विश्व में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। आज 190 से अधिक देशों में करोड़ों लोग योग कर भारत की इस महान परंपरा का सम्मान कर रहे हैं। यह प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है और इसके सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं। योग न केवल व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाता है, बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक रूप से भी सशक्त करता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं और अपने परिवार तथा समाज को भी इसके प्रति जागरूक करें। जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही मजबूत राष्ट्र का निर्माण करते हैं। योग के माध्यम से हम स्वस्थ, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान दे सकते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से प्रतिदिन योग करने तथा योग के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नागपुर संदीप तनेजा, जिला सचिव निर्मल सिंह, जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी, नागपुर सरपंच, ब्लॉक समिति चेयरमैन, अमृतपाल खुम्बर, डॉ हरि सिंह, विजय, दीदार सिंह सहित भारी संख्या में योग साधक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments