पटियाला, 26 जून 2026। आम आदमी पार्टी द्वारा आयोजित लोक मिलनी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष तेजिंदर मेहता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए पीआरटीसी के चेयरमैन हरपाल जुनेजा ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियां आम लोगों के हितों को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं और इनका लाभ बड़ी संख्या में लोगों को मिल रहा है।
इस दौरान उपस्थित क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान तथा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद करते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने कई बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया। उनका कहना था कि वर्तमान सरकार ने जनता से किए गए वादों को पूरा करने की दिशा में कार्य किया है।
जिला अध्यक्ष तेजिंदर मेहता और चेयरमैन हरपाल जुनेजा ने संयुक्त रूप से कहा कि जनता का उत्साह और समर्थन यह दर्शाता है कि वर्ष 2027 में एक बार फिर आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।
इस अवसर पर हरपाल जुनेजा ने महिलाओं के लिए प्रस्तावित वित्तीय सहायता योजना की जानकारी देते हुए कहा कि सामान्य वर्ग की महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये तथा अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग की महिलाओं को प्रतिमाह 1,500 रुपये दिए जाने संबंधी योजना के लिए जुलाई माह से आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी दी गई तथा पात्र महिलाओं के आवेदन फॉर्म भी भरवाए गए।
कार्यक्रम में जिला मीडिया इंचार्ज रविंदर पाल सिंह प्रिंस लांबा, राहुल मेहता, सिमरन ग्रेवाल, तरविंदर सिंह बेदी, नवनीत वालिया, राजबीर सिंह चाहल, लखविंदर सिंह चाहल, नरेंद्र सिंह बिट्टू, जसविंदर सिंह रिम्पा, यादविंदर सिंह, बचित्तर सिंह, प्रताप सिंह, बिंदर निक्कू, शुभम, रवि, हर्ष मदान, शेर सिंह शेरा, मनदीप सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आवेदन फॉर्म भरने आई महिलाएं उपस्थित थीं।