Thursday, August 27, 2026
HomeHaryanaविभिन्न राजनैतिक दलों के बीएलए 1 और 2 भी बूथ स्तर पर...

विभिन्न राजनैतिक दलों के बीएलए 1 और 2 भी बूथ स्तर पर लोगों की समस्याओं का कर रहे है समाधान:विश्राम कुमार मीणा

कुरुक्षेत्र जिले में अब तक 24.95 प्रतिशत एम्यूरेशन फार्मों का किया जा चुका है डिजिटाइजेशन,कन्ट्रोल रूम में टोल फ्री नंबर 1950 लगातार है कार्यरत
कुरुक्षेत्र, 29 जून,2026 :
 जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में विशेष पुनरीक्षण का कार्य पूरी तेजी के साथ किया जा रहा है। इस कार्य के लिए जहां हर बूथ पर बीएलओ बेहतरीन कार्य कर रहे है और एसआईआर के फार्म वितरित करने भरने और डिजिटाइजेशन करने के कार्य को पूरा कर रहे है। इसके साथ ही विभिन्न राजनैतिक दलों के बीएलए 1 और 2 भी बूथ स्तर पर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहे है। इन तमाम पहलुओं के बावजूद भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लघु सचिवालय के साथ-साथ सब डिविजन स्तर पर भी एसआईआर फार्म से सम्बन्धित समस्याओं का समाधान करने के लिए हैल्प डैस्क स्थापित किए गए है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने आज यहां बातचीत करते हुए कहा कि जिले में अब तक 24.95 प्रतिशत एम्यूरेशन फार्मों का डिजिटाइजेशन किया जा चुका है। कुरुक्षेत्र जिले की लाडवा विधानसभा में 98.65 प्रतिशत एम्यूरेशन फार्मो का वितरण किया जा चुका है। इस विधानसभा में 30.58 प्रतिशत फार्मो का डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा किया जा चुका है। इसी तरह शाहबाद विधानसभा में 99.58 प्रतिशत फार्मों का वितरण और 40.70 प्रतिशत फार्मों का डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि थानेसर विधानसभा में 95.03 प्रतिशत फार्मों का वितरण और 11.96 प्रतिशत फार्मों का डिजिटाइजेशन किया जा चुका है तथा पिहोवा विधानसभा क्षेत्र में 94.83 प्रतिशत एम्यूरेशन फार्म बांटे जा चुके है। इनमें से एकत्रित किए गए फार्मों में से 19.41 प्रतिशत एम्यूरेशन फार्मों का डिजिटाइजेशन किया गया है।
उपायुक्त ने कहा कि जिला मुख्यालय पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, कन्ट्रोल रूम में टोल फ्री नंबर 1950 लगातार कार्यरत है। इस कन्ट्रोल रूम में लोगों ने एसआईआर फार्म भरने, आधार कार्ड से लिंक करने, वोट शिफ्ट होने से सम्बन्धित समस्या, वोट काटने से सम्बन्धित सहित अन्य भिन्न भिन्न प्रकार की  जानकारियां और समस्याएं दर्ज करवाई है।
उन्होंने कहा कि मतदाता अपने वोट के संबंध में तथा मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी जिला निर्वाचन कार्यालय कुरुक्षेत्र द्वारा जारी वाट्सएप नंबर 8168837901 पर तथा ईमेल एसआईआर2026इलैक्शनकेकेआरएटदॉरेटजीमेल.कॉम पर सम्पर्क करके प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने सभी बीएलओ को आदेश दिए है कि बूथ स्तर पर लगातार डिजिटाइजेशन के कार्य को पूरी ईमानदारी के साथ पूरा करेंगे। अब बूथ स्तर पर गठित टीमों को प्रतिदिन का लक्ष्य और योजना बनाकर फार्मों को डिजिटाइज करने का काम करना होगा। इसके साथ ही अगर किसी व्यक्ति की शिकायत सामने आती है तो उसका तुरंत समाधान करना भी सुनिश्चित करना होगा।  सभी मिलकर मेहनत और ईमानदारी के साथ अपनी डयूटी का निर्वहन करे ताकि सफल तरीके से एसआईआर का कार्य पूरा किया जा सके।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार विभिन्न राजनैतिक दलों द्वारा बूथ स्तर पर बीएलए की नियुक्ति की गई है। यह बीएलए जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर किए जा रहे एसआईआर के कार्य में अपना योगदान दे रहे है। इस कार्य में बीएलए का सहयोग बहुत जरूरी है। अब बीएलए प्रत्येक दिन 50 फार्म बीएलओ के पास जमा करवा सकता है। इससे डिजिटाइजेशन का कार्य तेजी के साथ पूरा किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments