फतेहाबाद, 29 जून, 2026 (संजीव शर्मा) : भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित मां भगवती के विशाल जागरण कार्यक्रम में फतेहाबाद न्यूज समाचार एवं चैनल के सम्पादक एवं वरिष्ठ पत्रकार सुदर्शन नरुला एवं उनकी धर्मपत्नी प्रवीण नरुला (एसबीआई) को उनके वैवाहिक वर्षगांठ पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मां भगवती के समक्ष भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा एडवोकेट, पूर्व विधायक दुड़ाराम, अरोड़वंश महासभा के अध्यक्ष आजाद सचदेवा, जिला परिषद फतेहाबाद के चेयरमैन प्रतिनिधि सुभाष खिचड़, सर्व वैष्णो भजन मंडल संरक्षक ईश मैहता, प्रवीण रुखाया, शम्मी ढींगड़ा सहित अनेक दिग्गज नेताओं ने नरुला दम्पत्ति को बुके भेंटकर तथा पुष्प माला पहनाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा विवाह के वर्षगांठ पर उन्हें बधाई दी।
नरुला दम्पत्ति ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि मां भगवती के आशीर्वाद के साथ और प्रियजनों के प्रेम और स्नेह के चलते उनकी खुशियां चौगुनी हो गई हैं।






