Wednesday, August 26, 2026
HomeHaryanaनिराश्रित बच्चों को 2300 रुपए प्रतिमाह की वित्तीय सहायता : विश्राम कुमार...

निराश्रित बच्चों को 2300 रुपए प्रतिमाह की वित्तीय सहायता : विश्राम कुमार मीणा

कुरुक्षेत्र, 29 जून,2026 : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माध्यम से अनेक जन-कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों को वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। इसी कड़ी में निराश्रित बच्चों के लिए 2300 रुपये महीना की सहायता प्रदान की जा रही है। पात्र बच्चे योजना का लाभ उठा सकते हैं।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि जिला में 21 वर्ष तक की आयु का जो बच्चा माता-पिता की मृत्यु या पिता के घर से पिछले 2 वर्ष की अवधि से अनुपस्थित होने के कारण अथवा माता-पिता की लम्बी सजा, जोकि एक वर्ष से कम न हो या मानसिक व शारीरिक अक्षमता के कारण सहायता अथवा देखभाल से वंचित है, वे सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा दी जा रही 2300 रुपये महीना की वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकते है। बच्चे के अभिभावक की सभी साधनों से वार्षिक आय दो लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। यह सहायता एक परिवार में दो बच्चों तक प्रदान की जा रही है।
उन्होंने कहा कि योजना का लाभ लेने के इच्छुकों के पास बेसहारा होने का प्रमाण पत्र, स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र व आवेदक का 5 वर्ष या उससे अधिक की अवधि का हरियाणा राज्य का निवासी होने का दस्तावेज, फ़ोटोयुक्त वोटर कार्ड या राशन कार्ड आदि की स्व सत्यापित फोटो प्रति सहित परिवार पहचान पत्र होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आवेदक के पास यदि उपरोक्त दस्तावेजों में से कोई  नहीं है, तो वह कोई अन्य प्रमाण पत्र सहित 5 वर्ष से हरियाणा में रिहायश का शपथ पत्र दे सकता है।
उन्होंने कहा कि यदि बच्चे के माता-पिता या अभिभावक  सरकार द्वारा पारिवारिक पेंशन प्राप्त कर रहे हैं, वे उपरोक्त स्कीम का लाभ नहीं ले पाएंगे। योजना का लाभ लेने के इच्छुक प्रार्थी नजदीकी अंत्योदय सरल केंद्र, अटल सेवा केंद्र सहित सीएससी केंद्र पर आवेदन कर सकते हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments