Wednesday, August 26, 2026
HomePunjabश्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को मनाने के...

श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को मनाने के लिए पंजाब सरकार वर्षभर चलने वाले कार्यक्रमों पर 100 करोड़ रुपये खर्च करेगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

श्री गुरु रविदास जी महाराज का संदेश पंजाब के कोने-कोने तक पहुंचेगा; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डॉक्यूमेंट्री वैनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
श्री गुरु रविदास जी महाराज का संदेश पंजाब के 23 जिलों के 13,000 गांवों तक पहुंचाने के लिए 50 डॉक्यूमेंट्री वैनों को एक साथ दिखाई हरी झंडी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
12 फुट × 8 फुट की एलईडी स्क्रीन पर दिखाई जाएगी 30 मिनट की डॉक्यूमेंट्री: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
यह डॉक्यूमेंट्री श्री गुरु रविदास जी महाराज को सच्ची श्रद्धांजलि है, जिन्होंने भेदभाव रहित समाज का सपना देखा था: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
मैं स्वयं को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस और अब श्री गुरु रविदास जी महाराज का 650वां प्रकाश पर्व मनाने का अवसर मिला: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
श्री गुरु रविदास जी ने हमेशा समानता पर आधारित और भेदभाव से मुक्त समाज के निर्माण पर बल दिया: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
संगरूर, 30 जून, 2026 : श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को ऐतिहासिक एवं श्रद्धापूर्वक मनाने की पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज 50 मोबाइल डॉक्यूमेंट्री वैनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वैनें गुरु जी के समानता, सामाजिक न्याय, श्रद्धा और वैश्विक भाईचारे के शाश्वत संदेश को प्रदेश के कोने-कोने तक पहुंचाएंगी।
इस विशेष अभियान के तहत एलईडी स्क्रीन से सुसज्जित मोबाइल वैनों के माध्यम से पंजाब के सभी 23 जिलों के लगभग 13,000 गांवों में श्री गुरु रविदास जी महाराज के जीवन, दर्शन और पवित्र शिक्षाओं पर आधारित 30 मिनट की डॉक्यूमेंट्री दिखाई जाएगी। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर घर, विशेषकर युवा पीढ़ी, गुरु जी के भेदभाव रहित और समानता आधारित समाज के संदेश से प्रेरणा प्राप्त कर सके।
यह पहल मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार द्वारा 650वें प्रकाश पर्व के अवसर पर आयोजित किए जा रहे वर्षभर के कार्यक्रमों का महत्वपूर्ण हिस्सा है। गुरु जी की अमर विरासत के सम्मान तथा उनके संदेश के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए राज्य सरकार ने विभिन्न कार्यक्रमों हेतु 100 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है।
इस अवसर को अत्यंत गौरवपूर्ण बताते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह श्री गुरु रविदास जी महाराज के प्रति प्रदेश की श्रद्धा और सम्मान को समर्पित एक और महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा, श्री गुरु रविदास जी महाराज के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान के प्रतीक स्वरूप इस नेक पहल की शुरुआत करना हम सभी के लिए गर्व की बात है। मैं स्वयं को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस और अब श्री गुरु रविदास जी महाराज का 650वां प्रकाश पर्व मनाने का अवसर मिला है।”
इन कार्यक्रमों के प्रति अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, राज्य सरकार श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को भव्य रूप से मनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है और इस उद्देश्य के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। गुरु जी के संदेश को विश्वभर में फैलाना हम सभी का साझा दायित्व है।”
वर्तमान समय में गुरु जी की शिक्षाओं की प्रासंगिकता पर बल देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, श्री गुरु रविदास जी महाराज ने समस्त मानवता के कल्याण और समाज के सभी वर्गों में समानता का संदेश दिया, जिससे समानता पर आधारित समाज की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हुआ। उन्होंने ऐसे आदर्श समाज की कल्पना की, जहां किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार का दुख या कष्ट न हो।”
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं और दर्शन से प्रेरित समाज के निर्माण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, श्री गुरु रविदास जी महाराज महान आध्यात्मिक मार्गदर्शक तथा गरीबों और वंचितों के मसीहा थे। उन्होंने हमें सत्य, सदाचार और नेक जीवन जीने की प्रेरणा दी। यह प्रकाश पर्व हमारे लिए स्वयं को ऐसे समाज के निर्माण के लिए पुनः समर्पित करने का अवसर है, जहां प्रत्येक व्यक्ति बिना किसी भेदभाव के सम्मान और स्वाभिमान के साथ जीवन जी सके।”
इस पहल का विवरण साझा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने घोषणा की कि श्री गुरु रविदास जी के जीवन, दर्शन और पवित्र शिक्षाओं को पंजाब के प्रत्येक घर तक पहुंचाने के लिए एक विशेष डॉक्यूमेंट्री अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने बताया, आज 50 मोबाइल डॉक्यूमेंट्री वैनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जा रहा है, जो गांव-गांव जाकर यह डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित करेंगी। ये वैनें पंजाब के सभी 23 जिलों के लगभग 13,000 गांवों को कवर करेंगी। प्रत्येक वैन पर 12 फुट × 8 फुट की बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। यह 30 मिनट की डॉक्यूमेंट्री संक्षिप्त, सारगर्भित और अत्यंत प्रभावशाली है, जो श्री गुरु रविदास जी महाराज की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाएगी।”
इस अभियान के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, इस पहल का मुख्य उद्देश्य गुरु साहिब के सामाजिक समानता और ईश्वर भक्ति के शाश्वत संदेश को प्रत्येक घर तक पहुंचाना है। इस डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से राज्य सरकार का लक्ष्य युवा पीढ़ी को श्री गुरु रविदास जी की महान शिक्षाओं से जोड़ना है, ताकि वे समानता और सद्भाव पर आधारित समाज के निर्माण में अपना योगदान दे सकें। यह डॉक्यूमेंट्री श्री गुरु रविदास जी महाराज को सच्ची श्रद्धांजलि है, जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन जाति-पाति के भेदभाव और सामाजिक असमानता जैसी कुरीतियों को समाप्त करने के लिए समर्पित कर दिया।”
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह तथा तरुणप्रीत सिंह सौंद भी उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments