Thursday, August 27, 2026
HomeHaryanaअमृत सरोवर प्लस योजना से हरियाणा को विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर  बनाने...

अमृत सरोवर प्लस योजना से हरियाणा को विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर  बनाने का खुल रहा है मार्ग : श्याम सिंह राणा

कुरुक्षेत्र, 1 जुलाई, 2026 : हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि अमृत सरोवर प्लस योजना से विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर हरियाणा बनाने का मार्ग खुल रहा है। इस देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में गांवों की अहम भूमिका है और गांव का विकास तालाबों, खेल, खलियानों और पर्यावरण के साथ संभव है। सरकार इन तालाबों को बनाने का कार्य कर सकती है और जीवंत रखने के लिए नागरिकों के सहयोग की जरूरत है।
हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग मंत्री श्याम सिंह राणा बुधवार को नये लघु सचिवालय के सभागार में विकास एवं पंचायत विभाग की तरफ से अमृत सरोवर प्लस योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा, हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, चेयरमैन सुभाष कलसाना, उपाध्यक्ष धूमन सिंह किरमच, चेयरमैन रविंद्र सांगवान, जिप चेयरपर्सन कंवलजीत कौर, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सैनी ने 6 करोड़ 18 लाख 33 हजार रुपए से तैयार विभिन्न गांवों के 15 तालाबों का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ऑनलाइन प्रणाली से सरपंचों व अधिकारियों को संबोधित किया।
कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि देश में भाग्यशाली व धनवान लोग अपने ख्याति को प्रदर्शित करने के लिए कुआं या तालाब खुदवाते थे। उन जगहों पर मानव, पशु, पक्षी पानी पीते थे और घर के अन्य काम भी तालाबों के पानी से किए जाते थे। उन्होंने कहा कि ताबालों का अमृत सरोवर प्लस योजना के तहत किए जाने वाले सुधार केवल विकास कार्य नहीं है, बल्कि जल व पर्यावरण का संरक्षण है। जल व पर्यावरण हमारी बहुमूल्य धरोहर हैं, जो प्रदेश के बढ़ते कदमों का प्रमाण है।
कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गांवों का लगातार विकास करवा रहे हैं। उन्हें पता है कि विकसित भारत का मार्ग गांवों से होकर गुजरता है और हमें अपनी आने वाली पीढ़ी को एक-एक बूंद बचाकर उन्हें पानी देना होगा। तभी विकसित भारत के संकल्प को धरातल पर उतारा जा सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार ने एक हजार से ज्यादा तालाबों को अमृत सरोवर बनाने की अनुमति दी थी। जिन पर लगातार काम चल रह है, इनमें से 156 करोड़ 90 लाख रुपए से 329 तालाबों को अमृत प्लस योजना में समर्पित किया था। अब 222 करोड़ 97 लाख रुपये से 325 तालाबों को उद्घाटन किया है। इससे पता चलता है कि प्रदेश सरकार केवल घोषणाएं नहीं करती, बल्कि उन्हें धरातल पर उतारकर पूरा भी करती है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने हाल ही में पंचायती राज प्रतिनिधियों के सम्मान को बढ़ाया है। मानदेय में बढ़ोतरी की गई है और पूर्व प्रतिनिधियों की पेंशन को भी बढ़ाया है। महिलाओं की 50 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने करते हुए महिला सशक्तिकरण को मजबूती के साथ पूरा किया है। भूमिहीन परिवारों के लिए गांवों में 100 गज और शहर में 50 गज के प्लाट वितरित किए जा रहे हैं। इसी तरह ग्रामीण सफाईकर्मियों का वेतन 16 हजार से बढ़ाकर 18100 रुपए किया है। इसके अलावा चौकीदारों का मानदेय 11 हजार रुपए, वर्दी भत्ता 4 हजार रुपए वार्षिक, साइकिल, बैटरी व लाठी भत्ता दिया जा रहा है।
कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने नागरिकों से आग्रह किया कि अमृत सरोवर को जीवंत रखने और जन आंदोलन बनाने में जनता अपना सहयोग करें।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार लगातार करवा रही है विकास कार्य : सुभाष सुधा
हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लगातार विकास कार्य करवा रही है। इन विकास कार्यों का प्रत्येक वर्ग को लाभ पहुंच रहा है। सरकार ने प्रदेश को विकसित बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की हैं। उनमें अमृत सरोवर प्लस भी एक शामिल है। उन्होंने कहा कि सरकार ने युवाओं को मेरिट के आधार पर नौकरी मिल रही है। सरकार आगे भी ऐसे ही कार्यों से प्रदेश का विकास करती रहेगी।

618 करोड़ से तैयार 15 तालाबों का किया लोकार्पण
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग मंत्री श्याम सिंह राणा ने जिला के अमृत सरोवर प्लस योजना के तहत 15 तालाबों का लोकार्पण किया। इनको 6 करोड़ 18 लाख 33 हजार रुपए से तैयार किया गया है। इनमें गांव अजराना खुर्द, नखरोजपुर, गंगहेड़ी, नैंसी, अरनैचा, बाखली, बीबीपुर कलां, धीरपुर, गोबिंद माजरा, शादीपुर लाडवा, धनौरी, दयालपुर और दुधला में एक-एक व सलपानी कलां के दो तालाब शामिल हैं।

कोलापुर गांव में तैयार किया हुआ है लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट : धूमन सिंह किरमच
उपाध्यक्ष धूमन सिंह किरमच ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के तालाबों को जीवंत रखने के लिए अभियान चलाया है। सरस्वती बोर्ड के माध्यम से भूजल स्तर को बढ़ाने के लिए सरस्वती नदी के किनारे तालाबों में बरसाती पानी को इकट्ठा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोलापुर गांव में लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट तैयार किया हुआ है। गांवों का वेस्ट पानी तीन चरणों से होते हुए तालाब में जाता है, जिसको आगे सरस्वती में डाला जा रहा है। दूसरे गांवों में भी एलडब्ल्यूएम को लागू करने की जरूरत है। अब सरस्वती का विस्तार गांव पोलड़ से राजस्थान तक किया जा रहा है।

कई गुणा गति से करवाए जा रहे हैं गांव के विकास कार्य : सुभाष कलसाना
चेयरमैन सुभाष कलसाना ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पूरे प्रदेश में समान रूप विकास कार्य करवा रहे हैं। गांव के विकास में पहले से कई गुणा गति से विकास कार्य हो रहे हैं। हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए नीति व नियम लागू किए जा रह हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए अनेक योजनाएं लागू की है। प्रदेश में सबसे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों की सभी 24 फसलों को एमएसपी पर खरीद किया जा रहा है।

प्राचीन समय के तालाबों की तर्ज पर तैयार होंगे गांवों के तालाब : कंवलजीत कौर
जिला परिषद की चेयरपर्सन कंवलजीत कौर ने कहा कि विभिन्न गांवों के 15 तालाबों को अमृत सरोवर प्लस योजना के तहत तैयार किया है। इन तालाबों का और ज्यादा विकास किया जाएगा, जहां पर ग्रामीणों के बैठने, टहलने जैसी सुविधाएं उपलब्ध हो। इन तालाबों को प्राचीन समय के अनुसार तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश का विकास तेज गति से करवा रहे हैं। पार्टी की नीति के तहत अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को आगे बढ़ाने की नीति से कार्य किया जा रहा है।

प्रदेश तीन गुणा तेज गति के साथ बढ़ रहा है आगे : रमेश सैनी
भाजपा के जिला अध्यक्ष रमेश सैनी ने कहा कि हरियाणा प्रदेश मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में तीन गुणा तेज गति के साथ आगे बढ़ रहा है। इस प्रदेश में हर वर्ग को जहन में रखकर नीतियों को निर्धारित किया जा रहा है, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति को खुशहाल बनाया जा सके।

किसानों को समृद्ध बनाने पर है सरकार का विशेष फोकस : रविंद्र सांगवान
48 कोस तीर्थ निगरानी कमेटी के चेयरमैन रविंद्र सांगवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों को समृद्ध बनाने के लिए अनेकों योजनाओं को अमलीजामा पहनाने का काम किया है। इस प्रदेश के किसानों को 24 फसलों पर एमएसपी दिया जा रहा है। कार्यक्रम में पहुंचने पर जिला परिषद के सीईओ वीरेंद्र चौधरी ने मुख्यतिथि श्याम सिंह राणा व अन्य अतिथियों का स्वागत किया।
इस मौके पर डिप्टी सीईओ कृष्ण कुमार, जिप एओ सत्यभूषण, उप कृषि निदेशक बाबूलाल सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments