Wednesday, August 26, 2026
HomeHaryanaबृजलाल जिंदल डीएवी स्कूल में नई प्राचार्या का भव्य स्वागत

बृजलाल जिंदल डीएवी स्कूल में नई प्राचार्या का भव्य स्वागत

जाखल मंडी 3 जुलाई 2026 (संजीव शर्मा) : स्थानीय बृज लाल जिंदल डीएवी पब्लिक स्कूल जाखल मंडी में नई प्राचार्या कविता शर्मा ने पदभार संभाल लिया है। नई प्राचार्या के पदभार संभालने पर स्कूल में सर्वश्रेष्ठ कर्म यज्ञ का आयोजन किया गया | जहाँ शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों द्वारा उन्हें फूलों का गुलदस्ता प्रदान कर, उनका भव्य स्वागत किया गया।

स्कूल में नए प्राचार्य का आगमन एक नए अध्याय की शुरुआत होता है। यह बदलाव स्कूल की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन और गतिविधियों में नई ऊर्जा और दृष्टिकोण लेकर आता है।

विद्यालय परिवार के लिए यह गर्व और प्रसन्नता का क्षण है कि हमारे बीच नई प्राचार्या महोदया का आगमन हुआ है। उन्होंने बताया कि जैसे यज्ञ हमें त्याग, सहयोग और समर्पण का संदेश देता है, वैसे ही आधुनिक विकास हमें प्रगति, नवाचार और तकनीकी उन्नति की ओर अग्रसर करता है। उनका यह दृष्टिकोण विद्यालय को न केवल अपनी जड़ों से जोड़े रखेगा, बल्कि भविष्य की ऊँचाइयों तक भी पहुँचाएगा। प्राचार्या ने हवन मे बच्चों से हवन से जुड़े प्रश्न उत्तर भी किए, जिनके बच्चों ने निर्भीक होकर उत्तर दिए |

उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास, सकारात्मक सोच और समर्पण के साथ संस्था को नई उपलब्धियों तक पहुंचाया जाएगा व आज के समय में डीएवी के विद्यार्थियों की जिम्मेदारी केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं है। जब एक विद्यार्थी इन मूल्यों पर चलता है, तब वह केवल एक सफल छात्र नहीं, बल्कि एक आदर्श नागरिक और सच्चा मानव बनता है। उन्होंने शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुशासन और छात्र विकास को अपनी प्राथमिकता बताया है, जिससे विद्यालय परिवार में उत्साह है। उनकी प्रेरणादायक सोच और दूरदर्शिता के साथ हमारा विद्यालय नई ऊँचाइयों को छूने के लिए तत्पर है।

जयदेव शर्मा
प्रधानाध्यापक
ब्रिज लाल जिंदलडीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments