Wednesday, August 26, 2026
HomeHaryanaहरियाणा की खेल नीति देश में सबसे अग्रणी, प्रदेश के खिलाड़ी खेल...

हरियाणा की खेल नीति देश में सबसे अग्रणी, प्रदेश के खिलाड़ी खेल जगत में देश का नाम कर रहे हैं रोशन

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा विकास कार्यों को मिल रही है नई गति : मंत्री कृष्ण कुमार बेदी
चंडीगढ़, 6 जुलाई, 2026 : हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार खेलों के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य कर रही है। राज्य की खेल नीति आज पूरे देश के लिए एक आदर्श बन चुकी है। खिलाड़ियों को सम्मान, बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक खेल सुविधाएं और पारदर्शी प्रोत्साहन उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार ने अनेक प्रभावी कदम उठाए हैं। इसी का परिणाम है कि हरियाणा के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहे हैं।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रविवार देर शाम जींद के गोसाईं खेड़ा गांव में आयोजित सीजन वन कॉर्पोरेट लीग के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने खेल समिति को 7 लाख 21 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। खेल अवसंरचना को मजबूत करने, खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति, डाइट मनी, बीमा योजना तथा खेल उत्कृष्टता केंद्रों जैसी योजनाओं के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य हरियाणा को देश का अग्रणी खेल राज्य बनाए रखना तथा भविष्य के ओलंपिक सहित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए उत्कृष्ट खिलाड़ी तैयार करना है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में केवल खेल ही नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सिंचाई, सामाजिक न्याय, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास सहित प्रत्येक क्षेत्र में समान रूप से विकास कार्य किए जा रहे हैं। सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य किया जा रहा है।
मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार और कौशल विकास के अवसर निरंतर उपलब्ध करा रही है। पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया, आधुनिक शिक्षा व्यवस्था और डिजिटल सेवाओं के विस्तार के माध्यम से हरियाणा विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे सरकार की जनहितकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा प्रदेश के समग्र विकास में सहभागी बनें।
उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखने में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। जो युवा नियमित रूप से खेल गतिविधियों से जुड़े रहते हैं, वे अनुशासन, सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाते हैं तथा नशे जैसी बुरी आदतों से स्वयं को दूर रखते हैं। राज्य सरकार युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ-साथ नशे के खिलाफ व्यापक जनजागरूकता अभियान भी चला रही है। सरकार द्वारा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन, आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा विभिन्न स्तरों पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक युवा खेलों से जुड़कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।
उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल उत्कृष्ट खिलाड़ी तैयार करना ही नहीं, बल्कि एक स्वस्थ, जागरूक और नशा-मुक्त समाज का निर्माण करना भी है। इस दिशा में विभिन्न विभागों के समन्वय से जागरूकता कार्यक्रम, रैलियां, कार्यशालाएं तथा जनसंपर्क अभियान चलाए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
उन्होंने प्रदेश के आम नागरिकों, अभिभावकों, शिक्षकों और सामाजिक संगठनों से भी अपील की कि वे युवाओं को खेलों से जोड़ने तथा नशा-मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments