Wednesday, August 26, 2026
HomeHaryanaस्वस्थ विद्यार्थी, सशक्त भविष्य ज्योतिसर में आयुष स्वास्थ्य शिविर: डॉ मंजू शर्मा

स्वस्थ विद्यार्थी, सशक्त भविष्य ज्योतिसर में आयुष स्वास्थ्य शिविर: डॉ मंजू शर्मा


कुरुक्षेत्र, 10 जुलाई, 2026 : जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मंजू शर्मा के निर्देशन में आज राजकीय विद्यालय, ज्योतिसर में एएमओ डॉ राजीव  द्वारा स्कूल स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों के स्वास्थ्य का प्रारंभिक परीक्षण कर उन्हें स्वस्थ जीवनशैली एवं आयुष पद्धति के प्रति जागरूक करना था।
उन्होंने कहा कि इस शिविर के दौरान 114 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकता अनुसार आयुर्वेदिक औषधियों का नि:शुल्क वितरण किया गया। डॉ. राजीव बिरवाल (आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी) ने विद्यार्थियों को संतुलित आहार, व्यक्तिगत स्वच्छता, नियमित योग, पर्याप्त नींद तथा दैनिक दिनचर्या अपनाने के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बचपन से ही स्वस्थ आदतें अपनाकर अनेक रोगों से बचाव किया जा सकता है।
इस शिविर में  ऋतु रानी (आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट) ने औषधियों के सही उपयोग की जानकारी दी, जबकि पंकज (पार्ट-टाइम कर्मचारी) ने शिविर के सफल संचालन में सहयोग प्रदान किया। डॉ मंजू शर्मा ने  बताया कि नियमित योगाभ्यास, पौष्टिक भोजन एवं स्वच्छ जीवन शैली से स्वस्थ जीवन जीने के योग हैं तथा ऐसे स्वास्थ्य परीक्षण शिविर बच्चों के समग्र शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments