Thursday, August 27, 2026
HomePunjabपंजाब के 15 जिलों में आज बारिश के आसार, तीन जिलों में...

पंजाब के 15 जिलों में आज बारिश के आसार, तीन जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट

मोहाली, 11 जुलाई , 2026 :  मौसम विभाग ने शनिवार को पंजाब के 15 जिलों और चंडीगढ़ में बारिश की संभावना जताई है। हिमाचल प्रदेश से सटे पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि गुरदासपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, मोहाली, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला और संगरूर में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।
चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहा और इसमें 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बठिंडा में सबसे अधिक 39.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
शुक्रवार सुबह 6 बजे से शाम 5:30 बजे तक चंडीगढ़, बठिंडा, फाजिल्का, होशियारपुर और पठानकोट समेत कई क्षेत्रों में वर्षा दर्ज की गई। फाजिल्का में सबसे अधिक 25.5 मिमी बारिश हुई, जबकि बठिंडा में 3.0 मिमी और चंडीगढ़ में 1.7 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।
मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि 11 और 12 जुलाई को राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 10 से 13 जुलाई के बीच कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश भी हो सकती है। इसके बाद बारिश की गतिविधियों में कमी आने और केवल कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments