Thursday, August 27, 2026
HomeHaryana17 जुलाई के कार्यक्रम को लेकर समय रहते तैयारियां पूरी करें अधिकारी:अमन...

17 जुलाई के कार्यक्रम को लेकर समय रहते तैयारियां पूरी करें अधिकारी:अमन कुमार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के श्रीमद भगवद गीता सदन में होगा कार्यक्रम, कुरुक्षेत्र में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा होंगे मुख्यातिथि

कुरुक्षेत्र, 15 जुलाई 2026

एसडीएम अमन कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से जींद से कुरुक्षेत्र एलिवेटेड रेलवे ट्रैक और सिख संग्रहालय की दो बड़ी परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसी समय कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के श्रीमद भगवद गीता सदन में भी कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग मंत्री श्याम सिंह राणा मुख्य अतिथि होंगे। इस कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने लिए अधिकारियों की ड्यूटियां लगा दी गई है।


एसडीएम बुधवार को नए लघु सचिवालय एसडीएम कार्यालय में अधिकारियों की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले एसडीएम अमन कुमार ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, जिला समाज कल्याण विभाग, कल्याण विभाग, जनसंपर्क विभाग, एनआईसी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को 17 जुलाई के कार्यक्रम को लेकर होने वाली तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कहा कि सभी को प्रयास करना है कि ई-रिक्शा, इलेक्ट्रिक वाहनों से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा जाए।


उन्होंने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी अपने-अपने विभाग की तैयारियां समय रहते पूरी करें। इन तैयारियों में किसी स्तर पर कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। अगर कमी पाई गई तो संबंधित अधिकारी और कर्मचारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि लाभार्थियों को भी आमंत्रित किया जाए। इन सभी लोगों के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। नागरिकों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा ड्यूटियां लगाई जाएं।
इस मौके पर डीआईपीआरे डा. नरेंद्र सिंह, एडीआईओ भारती, डिप्टी सीएमओ रमेश सभरवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments