Thursday, August 27, 2026
HomeHaryanaप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को 447 करोड़ रुपए की लागत से...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को 447 करोड़ रुपए की लागत से बने रेलवे एलिवेटेड ट्रैक नागरिकों को करेंगे समर्पित:विश्राम कुमार मीणा


15 जुलाई 2026 

को जींद के कार्यक्रम से होगा ऑनलाइन एलिवेटिड रेलवे ट्रैक का उद्घाटन व सिख संग्रहालय परियोजना का शिलान्यास 

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वर्चुअल माध्यम से 17 जुलाई को जींद से 447 करोड़ रुपए की लागत से बने रेलवे एलिवेटेड ट्रैक को कुरुक्षेत्र के नागरिकों को समर्पित करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांव उमरी में सिख संग्रहालय परियोजना का शिलान्यास भी करेंगे। अहम पहलू यह है कि एलिवेटेड रेलवे ट्रैक शुरू होने के बाद शहर के बीच पड़ने वाले 5 रेलवे फाटक झांसा रोड, कच्चा घेर, शास्त्री मार्केट, सिविल अस्पताल के सामने वाला फाटक और थर्ड गेट फाटक पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा  बुधवार को थानेसर रेलवे स्टेशन पर बने रेलवे एलिवेटेड ट्रैक  व गांव उमरी में सिख संग्रहालय परियोजना का निरीक्षण करने उपरांत बोल रहे थे। इससे पहले उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने रेलवे एलिवेटेड ट्रैक और गांव उमरी में सिख संग्रहालय परियोजना पर की जा रही तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इन परियोजनाओं का 17 जुलाई को जींद से ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल में स्थानीय आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में हरियाणा कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे और सांसद नवीन जिंदल व हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि रेलवे के उच्च अधिकारियों की मौजूदगी में रेलवे एलिवेटेड ट्रैक का ट्रायल पूरी तरह सफल रहा, पिहोवा रोड से नए मुख्य स्टेशन तक इंजन चलाकर ट्रैक की मजबूती और सुरक्षा को भी जांचा गया है। इस एलिवेटेड ट्रैक के शुरू होने से कुरुक्षेत्र वासियों को सालों पुरानी जाम की समस्या से हमेशा के लिए निजात मिल जाएगी। कुरुक्षेत्र-जींद लाइन के शहर के बीच से गुजरने के कारण थानेसर और अन्य मुख्य चौकों के फाटक दिन में कई बार बंद होते थे, जिससे शहर थम जाता था। ट्रेन जमीन से ऊपर बने एलिवेटेड ट्रैक से गुजरेंगी, जिससे नीचे का ट्रैफिक बिना रुके चलता रहेगा। साथ ही ट्रेनों की रफ्तार बढऩे से यात्रियों के समय की भी बचत होगी। झांसा, ठोल, धुराला को जाने के लिए लोगों को पिहोवा रोड से होकर जाना पड़ता था। इसी प्रकार शहर के मुख्य बाजार में जाने के लिए भी लोगों को फाटक लगने से काफी देर तक इंतजार करना पड़ता था।

उन्होंने 17 जुलाई को जींद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर संबंधित अधिकारियों को तैयारियां करने के निर्देश दिए।  इस कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल में किया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए सभी अधिकारी तैयारियां समय रहते पूरी करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ऑनलाइन प्रणाली के साथ कुरुक्षेत्र में जुड़ेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से तैयारियां की जा रही है और विभागीय अधिकारियों की ड्यूटियां लगाई गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments