Thursday, August 27, 2026
HomePunjabअनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना का पोर्टल...

अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना का पोर्टल 15 नवंबर 2026 तक खुला, समय रहते करें आवेदन

संगरूर, 15 जुलाई: 2026

पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व तथा सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री डॉ. बलजीत कौर के दिशा-निर्देशों के तहत अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के आवेदन शुरू कर दिए हैं। इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए पोर्टल 1 जुलाई 2026 से खुल चुका है और 15 नवंबर 2026 तक खुला रहेगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त संगरूर पूनमदीप कौर (आईएएस) ने बताया कि पात्र अनुसूचित जाति के विद्यार्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना की प्रक्रिया को अधिक सरल, आधुनिक और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से इसे नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) के माध्यम से लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की छात्र-हितैषी नीति के तहत यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि आर्थिक तंगी किसी भी प्रतिभाशाली विद्यार्थी की उच्च शिक्षा में बाधा न बने।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments