Thursday, August 27, 2026
HomeHaryanaफील्ड में ईमानदारी व निष्ठा से काम करें पटवारी: विश्राम कुमार मीणा:

फील्ड में ईमानदारी व निष्ठा से काम करें पटवारी: विश्राम कुमार मीणा:

नवनियुक्त पटवारियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

कुरुक्षेत्र, 15 जुलाई:2026

स्थानीय नए लघु सचिवालय के सभागार में बुधवार को 78 नवनियुक्त पटवारियों के लिए अभिमुखीकरण (ओरिएंटेशन) सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने नवनियुक्त पटवारियों को बधाई दी और फील्ड में ईमानदारी व निष्ठा से काम करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने नवनियुक्त पटवारियो को कहा कि आप सभी अपनी काबिलियत और पारदर्शिता के दम पर भर्ती होकर आए हैं। इस विश्वास को बनाए रखें और किसी भी लोभ-लालच में आकर अपनी व्यावसायिक ईमानदारी को खराब न करें। उन्होंने कहा कि यदि आपका चरित्र और कार्यशैली निष्पक्ष है, तो समाज में हर जगह आपको सम्मान मिलेगा। उपायुक्त ने नवनियुक्त पटवारियों को आश्वस्त किया कि वे अपनी किसी भी समस्या के लिए सीधे उनके कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीरा ने कहा कि आप सब ईमानदारी व निष्ठा से अपनी ड्यूटी करें। आम जनता, विशेषकर किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार डिजिटलाइजेशन की तरफ बढ़ रही है,  बदलते समय के साथ राजस्व विभाग तेजी से डिजिटल हो रहा है, ऐसे में सभी पटवारियों को तकनीकी रूप से दक्ष होना अनिवार्य है। सभी पटवारी इस लक्ष्य के साथ काम करें कि विभाग द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ जनता तक पहुंचे।
इस अवसर पर शाहाबाद के एसडीएम शंभू राठी ने भी नवनियुक्त पटवारियो को बधाई दी और कहा कि पूरी लगन के साथ और निष्ठा के साथ और पूरी मेहनत के साथ अपना कार्य करें। इस मौके पर जिला राजस्व अधिकारी चेतना चौधरी ने उपायुक्त महोदय का स्वागत किया और नवनियुक्त पटवारियो को राजस्व विभाग से संबंधित जानकारी दी। इस मौके पर थानेसर के एसडीएम अमन कुमार,नायब तहसीलदार बलविंदर सहित राजस्व विभाग के अन्य स्टाफ के कर्मचारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments