Thursday, August 27, 2026
HomeHaryanaडीएलएसए द्वारा राजकीय उच्च विद्यालय खेड़ी रामनगर में किया जागरूकता शिविर का...

डीएलएसए द्वारा राजकीय उच्च विद्यालय खेड़ी रामनगर में किया जागरूकता शिविर का आयोजन

कुरुक्षेत्र, 16 जुलाई, 2026 :  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने कहा कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल के मार्गदर्शन में राजकीय उच्च विद्यालय खेड़ी रामनगर में बच्चों को बालकों का लैंगिक अपराधों से संरक्षण अधिनियम (पोक्सो एक्ट), 2012 के संबंध में जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में सीजेएम एवं सचिव डीएलएसए नीतिका भारद्वाज ने कार्यक्रम में स्वयं उपस्थित होकर विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों को पोक्सो एक्ट के प्रावधानों, उद्देश्यों एवं बच्चों को कानून द्वारा प्रदान किए गए अधिकारों और सुरक्षा उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने बच्चों को जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के शोषण या दुर्व्यवहार की स्थिति में बिना किसी डर के अपनी बात रखें और इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दें। उन्होंने बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा सुरक्षित वातावरण के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
इस कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को चाइल्ड हेल्पलाइन, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही नि:शुल्क कानूनी सहायता एवं सेवाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। उन्होंने बच्चों को बताया कि जरूरतमंद व्यक्ति डीएलएसए के माध्यम से कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
सीजेएम एवं सचिव ने विद्यार्थियों को शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने तथा जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। इस जागरूकता कार्यक्रम में विद्यालय के स्टाफ सदस्यों एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया तथा कार्यक्रम से लाभान्वित हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments