Wednesday, August 26, 2026
HomeHaryanaबीएलओ एम्यूरेशन फार्मों को लेकर निर्धारित लक्ष्य को करे 24 जुलाई तक...

बीएलओ एम्यूरेशन फार्मों को लेकर निर्धारित लक्ष्य को करे 24 जुलाई तक पूरा: विश्राम कुमार मीणा

31 जुलाई को ड्राफ्ट सूची की जाएगी प्रकाशित, 31 जुलाई से 30 अगस्त तक एआरओ के पास देना होगा ऑब्जेक्शन
कुरुक्षेत्र, 20  जुलाई, 2026 : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर चुनाव आयोग की तरफ से एन्यूमरेशन फार्म जमा करवाने की तारीख को 24 जुलाई तक अपने निर्धारित लक्ष्य को पूरा करे। इस निर्धारित समय अवधि के अंदर शेष बचे मतदाताओं का एन्यूमरेशन फार्म डिजिटाइज करने के लिए घर-घर जाएंगे।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने आज यहां बातचीत करते हुए कहा कि एसआईआर का कार्य 24 जुलाई तक चलेगा और 31 जुलाई को ड्राफ्ट सूची प्रकाशित की जाएगी। इस सूची में जो भी कमियां, खामियां होगी, उनको दुरुस्त करवाने के लिए 31 जुलाई से 30 अगस्त तक एआरओ को जमा करवा सकते हैं। सभी व्यवस्थाओं को पूरा करने के बाद 3 अक्टूबर को फाइनल सूची प्रकाशित की जाएगी।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि जिला में कुल 783831 मतदाता हैं, इनको चार विधानसभाओं और 810 बूथों में बांटा हुआ है। सभी बूथों के प्रत्येक मतदाता को एन्यूमरेशन फार्म बांटो जा चुका है। इनमें से 668239 मतदाताओं से एन्यूमरेशन फॉर्म बीएलओ के पास पहुंच चुका है, जिनका डाटा डिजिटाइज किया जा चुका है। अब जिले में 115502 मतदाताओं के एन्यूमरेशन फार्म आने बाकी है, जिनको एएसडीडी श्रेणी में डाला गया है।
उन्होंने कहा कि बीएलओ अपने बूथों पर और डोर टू डोर कार्य को 24 जुलाई तक निरंतर जारी रखेंगे। इस कार्य को पूरा करवाने में राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधि और बीएलए मदद करें। इसके साथ ही नागरिकों से भी अपील है कि वो अपने-अपने एन्यूमरेशन फार्म को भरकर अपने बीएलओ के पास जमा करवाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments