कुरुक्षेत्र 20 जुलाई, 2026 : जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक का आयोजन 22 जुलाई को प्रात: 11 बजे नए लघु सचिवालय के सभागार में किया जाएगा। इस बैठक में हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करेंगे। इस बैठक का एजेंडा सभी सदस्यों को जारी कर दिया गया है। इसलिए सभी अधिकारी निर्धारित समय अवधि में बैठक में पहुंचना सुनिश्चित करेंगे। यह जानकारी उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने दी है।






