Wednesday, August 26, 2026
HomePunjabश्री गुरु रविदास जी के जीवन संदेश को जन-जन तक पहुंचा रही...

श्री गुरु रविदास जी के जीवन संदेश को जन-जन तक पहुंचा रही पंजाब सरकार की विशेष डॉक्यूमेंट्री मुहिम

सनौर, 23 जुलाई 2026: पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित विशेष डॉक्यूमेंट्री अभियान के तहत पटियाला जिले के विभिन्न गांवों में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से 30 मिनट की डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी क्रम में सनौर ब्लॉक के गांव सफेड़ा और फतेहपुर राजपूतां में बड़ी संख्या में लोगों ने इस डॉक्यूमेंट्री को देखा और गुरु जी के जीवन एवं शिक्षाओं से प्रेरणा प्राप्त की।

मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में तैयार की गई यह विशेष डॉक्यूमेंट्री श्री गुरु रविदास जी महाराज के जीवन, उनके दर्शन तथा समानता, सामाजिक न्याय, ईश्वर भक्ति और सर्वजन हिताय के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण प्रयास है।

इस अभियान के तहत जिले के प्रत्येक गांव में डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया जा रहा है, ताकि विशेष रूप से युवा पीढ़ी श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं, आदर्शों और मानवता के संदेश से परिचित हो सके।

पंजाब सरकार का उद्देश्य इस पहल के माध्यम से समाज में समानता, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव की भावना को मजबूत करना तथा गुरु रविदास जी के बताए मार्ग को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments