Thursday, August 27, 2026
HomeHaryana‘मन की बात’ के प्रभावी संचालन में कैथल भाजपा फिर अव्वल, लगातार...

‘मन की बात’ के प्रभावी संचालन में कैथल भाजपा फिर अव्वल, लगातार दूसरी बार मिला प्रथम स्थान

25 जुलाई, 2026 (संजीव शर्मा): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ को प्रभावी तरीके से लोगों तक पहुंचाने के लिए कैथल भाजपा जिला संगठन को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया है। हरियाणा में इस कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में कैथल भाजपा ने लगातार दूसरी बार प्रथम स्थान हासिल किया है।

इस उपलब्धि के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग और हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने सम्मानित किया।

ज्योति सैनी ने सम्मान मिलने के बाद कहा कि यह उपलब्धि कैथल जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन के प्रति समर्पण और सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक ‘मन की बात’ कार्यक्रम की जानकारी पहुंचाने और लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे कैथल भाजपा संगठन के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगे भी इसी ऊर्जा और निष्ठा के साथ पार्टी की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि मजबूत संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को लगातार नई मजबूती मिल रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments