Thursday, August 27, 2026
HomeHaryanaकुरुक्षेत्र में 9 से 17 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियान

कुरुक्षेत्र में 9 से 17 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियान

कुरुक्षेत्र, 31 जुलाई,2026 (संजीव शर्मा): विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार कुरुक्षेत्र में हर घर तिरंगा अभियान 9 से 17 अगस्त 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इस अभियान से जिले के प्रत्येक नागरिक को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने अधिकारियों की बैठक में कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए बताया कि 14 अगस्त को जिला स्तरीय विभाजन विभीषिका कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान भारत-पाकिस्तान विभाजन के समय शहीद हुए लोगों की कुर्बानियों को याद किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदर्शनी, स्कूल प्रतियोगिताएं और विभाजन पीड़ित परिवारों के सदस्यों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत बाइक रैली, साइकिल रैली, ई-बाइक रैली और तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में सरकारी विभागों, शिक्षण संस्थानों, स्थानीय निकायों, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं सहित आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों के माध्यम से देश के लिए बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी और युवाओं को देशभक्ति की भावना से जोड़ा जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments