कुरुक्षेत्र, 1 अगस्त,2026 (संजीव शर्मा): सी.जे.एम नीतिका भारद्वाज ने कहा कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए 3 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाने का शेड्यूल जारी किया गया है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नीतिका भारद्वाज ने आज यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि इस शेड्यूल के अनुसार पी.एल.वी पूनम द्वारा 3 अगस्त को गांव चिब्बा, हिंगाखेडी, 4 अगस्त को गांव बीड छपरा व बचगांव में, 6 अगस्त को हंसला व धीरपुर में, पी.एल.वी अमनप्रीत द्वारा 7 अगस्त को गांव बडतौली व छपरा में, 9 अगस्त को गांव डुगारी व जोगी माजरा में, 11 अगस्त को जैनपुर जाटान वैडचपुर में आमजन को कानूनी विषयों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
इसी तरह पी.एल.वी विजय कुमार द्वारा 13 अगस्त को गांव खेडी गडियान, गांव बोढी, 15 अगस्त को गांव गादली व सोढी में, 17 अगस्त को गांव सराय सुखी व गोबिंद माजरा में, पी.एल.वी रजत कुमार द्वारा 20 अगस्त को गांव गांधी नगर, शांति नगर, 22 अगस्त को र्कीति नगर व पारस कालोनी में, 24 अगस्त को डेरा रामपुरा में, पीएलवी तनुज कुमार द्वारा 27 अगस्त को गांव भैणी व सैनी माजरा में, 29 अगस्त को गांव कलाल माजरा,मरचेहडी में, गांव 31 अगस्त को गांव रुडकी व गांव रामशरण माजरा में डीएलएसए द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जागरूक किया जाएगा।






