Thursday, August 27, 2026
HomePatialaसफाई कर्मचारियों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है पंजाब सरकार

सफाई कर्मचारियों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है पंजाब सरकार

पटियाला, 1अगस्त,2026 (अमनदीप सरां): पटियाला शहरी से विधायक अजीतपाल सिंह कोहली ने कहा कि पंजाब सरकार सफाई कर्मचारियों के कल्याण और उनकी लंबित मांगों के समाधान के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए संवाद के माध्यम से स्थायी समाधान निकालने के पक्ष में है।

प्रेस वार्ता के दौरान कोहली ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार सफाई कर्मचारियों को समय पर वेतन देने और ठेका व्यवस्था समाप्त कर पात्र कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने की दिशा में प्रयासरत है। उन्होंने सफाई कर्मचारी यूनियनों से भी सरकार का सहयोग करने की अपील की। विधायक ने कहा कि वर्ष 2022 के बाद राज्य सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, मुफ्त दवाइयों की व्यवस्था और राजिंदरा अस्पताल में नए आईसीयू तथा नवजात शिशुओं के लिए विशेष वार्ड जैसी सुविधाएं शुरू की गई हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार की 600 यूनिट तक मुफ्त बिजली, राशन घर-घर पहुंचाने, पेयजल व्यवस्था में सुधार और बंद किए गए टोल प्लाजा जैसी योजनाओं का लाभ सीधे आम लोगों को मिल रहा है। इसके अलावा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न धार्मिक स्थलों तक निःशुल्क बस सेवा भी संचालित की जा रही है। कोहली ने दोहराया कि पंजाब सरकार सफाई कर्मचारियों के सम्मान, अधिकारों और सामाजिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है तथा उनकी जायज मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिए जाएंगे।

इस अवसर पर पटियाला के मेयर कुंदन गोगिया भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments