Thursday, August 27, 2026
HomeHaryanaसोलर स्ट्रीट लाइट की योजना के तहत दिया जा रहा है 4...

सोलर स्ट्रीट लाइट की योजना के तहत दिया जा रहा है 4 हजार रुपए का अनुदान

कुरुक्षेत्र, 8 अगस्त,2026 (संजीव शर्मा):  अतिरिक्त उपायुक्त विवेक आर्य ने कहा कि नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के लिए सोलर स्ट्रीट लाइट की योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत सरकार की तरफ से पंचायत को 4 हजार रुपए का अनुदान भी दिया जा रहा है। इस योजना के लिए अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग में आवेदन लिए जा रहे हैं। इस योजना में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर सोलर स्ट्रीट लाइट को दिया जा रहा है।
अतिरिक्त उपायुक्त विवेक आर्य ने कहा कि इस योजना के तहत विभाग द्वारा महानिदेशक आपूर्ति एवं निपटान विभाग हरियाणा सरकार के माध्यम से सोलर स्ट्रीट लाइट का रेट कांट्रैक्ट किया गया है, जोकि 28 जनवरी 2027 तक वैध है। उन्होंने कहा कि योजना के दिशा निर्देशानुसार इन सोलर स्ट्रीट लाइट की कुल लागत व नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग हरियाणा सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों व पंचायतों को अनुदान भी दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि 12 वाट एलईडी आधारित सोलर स्ट्रीट लाइट प्रणाली, 75 वाट सोलर पैनल व 12.8 वोल्ट 30 एएच बैटरी को रिमोट मॉनिटरिंग सिस्टम के साथ 17 हजार रुपए की कुल लागत पर प्रदान किया जा रहा है। इसमें से 4 हजार रुपए अनुदान राशि होगी और बाकी 13 हजार रुपए लाभार्थी हिस्सा के रूप में लिए जाएंगे। इस योजना का ग्राम पंचायतें, पंचायत समिति, जिला परिषद, सरकारी संस्थाएं, गैर लाभकारी संस्थाएं लाभ उठा सकती हैं और ग्रामीण क्षेत्र में सोलर स्ट्रीट लाइट लगवाने के लिए किसी भी कार्य दिवस में अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय की नवीन एवं नवीकरणीय शाखा में संपर्क कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments