Wednesday, August 26, 2026
HomePunjabमृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये और घायल श्रद्धालु का पंजाब...

मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये और घायल श्रद्धालु का पंजाब सरकार की ओर से होगा मुफ्त इलाज: कुलतार सिंह संधवां

फतेहगढ़ साहिब, 09 अगस्त,2026 (चौधरी प्रभजीत सिंह): पंजाब विधानसभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने बीती रात सरहिंद के पास कांवड़ लेकर जा रहे श्रद्धालुओं के साथ हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तीन व्यक्तियों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इस हादसे में एक श्रद्धालु घायल हुआ है। चारों श्रद्धालुओं की पहचान जिला फरीदकोट के कोटकपूरा के निवासियों के रूप में हुई है।

स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में पंजाब सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले तीनों व्यक्तियों के परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि घायल व्यक्ति का पंजाब सरकार की ओर से मुफ्त इलाज करवाया जाएगा और उसे आवश्यक हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।

स. संधवां ने कहा कि तीन अनमोल जिंदगियों का चले जाना बेहद दुखद है। उन्होंने परमात्मा से दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान देने और शोक संतप्त परिवारों को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने घायल श्रद्धालु के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

स्पीकर ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद की जाएगी और घायल व्यक्ति के इलाज में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि कांवड़ यात्रा के दौरान सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

इस अवसर पर विधायक फतेहगढ़ साहिब एडवोकेट लखबीर सिंह राय, एसएसपी शुभम अग्रवाल सहित अन्य नेता और अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments