Wednesday, August 26, 2026
HomeHaryanaआयुष विभाग द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के साथ पौधरोपण, जिले भर...

आयुष विभाग द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के साथ पौधरोपण, जिले भर में स्वास्थ्य और देशभक्ति का संगम

कुरुक्षेत्र 11अगस्त,2026 (संजीव शर्मा): जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ मंजू शर्मा ने कहा कि महानिदेशक आयुष हरियाणा के दिशा-निर्देशन में 11 अगस्त 2026 को आयुष विभाग कुरुक्षेत्र द्वारा जिले भर में हर घर तिरंगा अभियान पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान तिरंगा यात्राएं, जागरूकता रैलियां और पौधरोपण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।


जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ मंजू शर्मा ने कहा कि डॉ. तन्वी द्वारा पीएचसी धुराला में, डॉ. महक गर्ग द्वारा पीएचसी सियाना सैदा में, डॉ. सपना द्वारा खरकाली में, डॉ. संदीप द्वारा यारा में, डॉ. परिका द्वारा यूएचसी माजरी मोहल्ला शाहाबाद में, डॉ. मोनिका द्वारा पीएचसी अमीन में, डॉ. तृप्ता द्वारा सरकारी आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी धुराला में और डॉ. रीतू द्वारा सरकारी होम्योपैथिक डिस्पेंसरी चनारथल में स्वास्थ्य कर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों ने तिरंगा रैली निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया। ग्राम कलाल माजरा में डॉ. संतोष एवं आयुष विभाग की अन्य टीम ने राजकीय मिडल स्कूल के स्टाफ के साथ मिलकर तिरंगा उत्सव मनाया। साथ ही एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर औषधीय और हर्बल पौधों का वितरण और रोपण भी किया गया।
उन्होंने कहा कि पीएचसी सियाना सैदा में डॉ. महक गर्ग , डॉ. मोनिका वालिया और श्री संदीप कुमार के नेतृत्व में आंवला, तुलसी, अमरूद और नीम के पौधे का रोपण एवं वितरण किया गया। यूएचसी माजरी मोहल्ला में डॉ. पारिका सैनी और करमवीर सिंह द्वारा पौधरोपण किया गया, वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद मारकंडा में भी डॉ. आश्मी द्वारा बड़े स्तर पर पौधरोपण किया गया। डॉ. संदीप द्वारा (आम) यारा में भी औषधीय पौधों का वितरण किया गया। कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल के आयुष विंग में जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मंजू शर्मा के दिशा-निर्देश में डॉ. शुभम ने मरीजों को चर्म रोगों से बचाव, जीवनशैली में सुधार और नियमित योग-प्राणायाम के महत्व पर जानकारी दी। साथ ही सूक्ष्म व्यायाम का अभ्यास भी करवाया गया।
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ मंजू शर्मा ने कहा कि दुखभंजन मंदिर कुरुक्षेत्र में डॉ. मेनका गोयल द्वारा कांवडिय़ों के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया, जिसमें आयुष विभाग से अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहा। साथ ही डॉ. कोमल द्वारा (आम) ज्योतिसर में भी सुप्रजा कैंप का आयोजन किया गया। आयुष विभाग द्वारा तिरंगा अभियान के साथ स्वास्थ्य, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को जोडक़र आमजन में जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments