कुरुक्षेत्र 11 अगस्त,2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा विधानसभा के चीफ व्हिप एवं इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि मानव जीवन के लिए पेड़-पौधे बहुत ही आवश्यक है। वृक्षों के बिना धरती पर जीवन की कल्पना ही नहीं की जा सकती है। हमें पौधारोपण कर पर्यावरण को संतुलित बनाने में योगदान देना चाहिए। हरियाणा विधानसभा के चीफ व्हिप एवं इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप सेक्टर 8 स्थित पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम में बातचीत कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने पार्क में पौधारोपण किया।
हरियाणा विधानसभा के चीफ व्हिप एवं इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप ने पौधारोपण की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि जलवायु में परिवर्तन हो रहा है। जो जीव जगत के लिए खतरे का संकेत है। अधिक से अधिक पौधे लगाकर ही परिवर्तन को रोका जा सकता है। जलवायु परिवर्तन के दुष्परिणाम के कारण खुद हम है। विकास की होड़ में हमने प्रकृति के साथ छेड़छाड़ किया और उसका दोहन किया। मानवीय गतिविधि भी जलवायु परिवर्तन के दुष्परिणाम का एक बड़ा कारण है। हमें इसके समाधान के लिए सतर्कता बरतनी चाहिए। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में हम आगे बढ़ेंगे तो इसका प्रभाव पूरे विश्व में दिखेगा। पेड़-पौधे के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। सृष्टि को बचाए रखना है तो हमें पेड़-पौधे को भी बचाना होगा। ग्लोबल वार्मिंग से पर्यावरण को बचाने के लिए पौधरोपण करने की बात कही। पृथ्वी पर ग्रीन कवर का दायरा घटता जा रहा है। जिसे बढ़ाना होगा। पौध लगाएं, वृक्ष बचाएं तब जाकर इस समस्या से समाधान होगा।






