Thursday, August 27, 2026
HomeHaryanaपहले आओ-पहले पाओ के आधार पर अनुदान पर प्रदान की जा रही...

पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर अनुदान पर प्रदान की जा रही है सोलर स्ट्रीट लाइटस:विवेक आर्य

कुरुक्षेत्र 11 अगस्त,2026 (संजीव शर्मा): नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग के मुख्य परियोजना अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त विवेक आर्य ने कहा कि नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के लिए पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर सोलर स्ट्रीट लाइटस की योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत विभाग द्वारा महानिदेशक आपूर्ति एवं निपटान विभाग हरियाणा सरकार के उपक्रम के माध्यम से सोलर स्ट्रीट लाइटस का रेट कॉन्ट्रैक्ट किया गया है, जो कि 28 जनवरी 2027 तक वैध है।
एडीसी विवेक आर्य ने कहा कि योजना के दिशा-निर्देशानुसार इन सोलर लाइटस की कुल लागत व नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग हरियाणा सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों व पंचायतों को अनुदान प्रदान किया जा रहा है। इसके तहत 12 वाट एलईडी आधारित सोलर स्ट्रीट लाइट प्रणाली, 75 वाट सोलर पैनल व 12.8 वॉल्ट 30 एएच बैटरी सहित (रिमोट मॉनिटरिंग सिस्टम के साथ) प्रदान की जाती है। इसकी कुल लागत 17 हजार रुपए है, जिस पर लाभार्थी को 13 हजार रुपए वहन करने पड़ते है और 4 हजार रुपए का अनुदान प्रदान किया जाता है।
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत, पंचायत समिति, जिला परिषद, सरकारी संस्थाएं व गैर लाभकारी संस्थाए विभाग द्वारा चलाई जा रही इस योजना का लाभ उठा सकती है तथा अनुदान पर ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर लाइटस लगवाने के लिए अपना लाभार्थी हिस्सा अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग कुरुक्षेत्र में किसी भी कार्य दिवस पर जमा करवा सकते है।
कुरुक्षेत्र 11 अगस्त नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग के मुख्य परियोजना अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त विवेक आर्य ने कहा कि नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के लिए पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर सोलर स्ट्रीट लाइटस की योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत विभाग द्वारा महानिदेशक आपूर्ति एवं निपटान विभाग हरियाणा सरकार के उपक्रम के माध्यम से सोलर स्ट्रीट लाइटस का रेट कॉन्ट्रैक्ट किया गया है, जो कि 28 जनवरी 2027 तक वैध है।
एडीसी विवेक आर्य ने कहा कि योजना के दिशा-निर्देशानुसार इन सोलर लाइटस की कुल लागत व नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग हरियाणा सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों व पंचायतों को अनुदान प्रदान किया जा रहा है। इसके तहत 12 वाट एलईडी आधारित सोलर स्ट्रीट लाइट प्रणाली, 75 वाट सोलर पैनल व 12.8 वॉल्ट 30 एएच बैटरी सहित (रिमोट मॉनिटरिंग सिस्टम के साथ) प्रदान की जाती है। इसकी कुल लागत 17 हजार रुपए है, जिस पर लाभार्थी को 13 हजार रुपए वहन करने पड़ते है और 4 हजार रुपए का अनुदान प्रदान किया जाता है।
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत, पंचायत समिति, जिला परिषद, सरकारी संस्थाएं व गैर लाभकारी संस्थाए विभाग द्वारा चलाई जा रही इस योजना का लाभ उठा सकती है तथा अनुदान पर ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर लाइटस लगवाने के लिए अपना लाभार्थी हिस्सा अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग कुरुक्षेत्र में किसी भी कार्य दिवस पर जमा करवा सकते है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments