12 अगस्त,2026 (दीपक दत्ता): स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर पंजाब सरकार ने सी.आई.डी लुधियाना में तैनात सब-इंस्पेक्टर कर्मजीत सिंह को उत्कृष्ट पुलिस सेवा के लिए प्रतिष्ठित मुख्यमंत्री पदक देने की घोषणा की है।
सीआईडी के एआईजी लुधियाना रमनीश चौधरी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान उनकी कर्तव्यनिष्ठा, मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ाने के साथ उन्हें बेहतर सेवाओं के लिए प्रेरित करते हैं।






