13 अगस्त,2026 (गुरप्रीत सिंह): फेज-7 के रिहायशी इलाके में तीन बच्चों की संदिग्ध गतिविधियों से स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। लोगों के मुताबिक, बच्चे सुबह के समय घरों के आसपास घूमते और मौका देखकर साइकिल व अन्य सामान ले जाते दिखाई दिए हैं। कुछ घटनाओं की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आने की बात कही गई है।
समाजसेवी टिंकू आनंद के अनुसार, पुलिस को शिकायतें और सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराई गई हैं। पुलिस ने मामले की जांच कर संदिग्धों की पहचान करने की बात कही है।
वहीं, कुछ दिन पहले फेज-3बी1 के रोज गार्डन स्थित वेरका बूथ में भी चोरी हुई थी। चोर शटर तोड़कर नकदी, देसी घी और खाने-पीने का सामान ले गए थे। बूथ के बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा भी क्षतिग्रस्त मिला था।






