Wednesday, August 26, 2026
HomeEntertainmentप्रहार की नई रिलीज डेट घोषित, 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी...

प्रहार की नई रिलीज डेट घोषित, 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

13 अगस्त,2026 (गुरप्रीत सिंह): राजकुमार राव की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘प्रहार’ की नई रिलीज डेट सामने आ गई है। पहले यह फिल्म 7 अगस्त 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन मेकर्स ने रिलीज टाल दी थी।

अब मैडॉक फिल्म्स ने ऐलान किया है कि ‘प्रहार’ 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में राजकुमार राव के साथ वामिका गब्बी, जयदीप अहलावत, सिकंदर और आशीष विद्यार्थी नजर आएंगे।

फिल्म की कहानी वरिष्ठ वकील उज्ज्वल निकम के जीवन और उनके चर्चित कानूनी मामलों से प्रेरित है। निकम ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी अजमल कसाब को फांसी की सजा दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments