Wednesday, August 26, 2026
HomeHaryanaयुवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अक्षित दहिया का जोरदार स्वागत

युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अक्षित दहिया का जोरदार स्वागत

फतेहाबाद,13 अगस्त,2026 (संजीव शर्मा): भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष अक्षित दहिया के आज जिला भाजपा कार्यालय उदय कमल पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने ढोल-नगाड़ों और फूलमालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यालय परिसर में कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा एडवोकेट तथा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बिट्टू गुर्जर ने प्रदेशाध्यक्ष अक्षित दहिया को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में युवाओं की भूमिका लगातार मजबूत हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आज विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बिट्टू गुर्जर ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष अक्षित दहिया के फतेहाबाद आगमन से युवा कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में युवा मोर्चा द्वारा जिले में विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों को और गति दी जाएगी तथा युवाओं को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे।
अक्षित दहिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के बल पर निरंतर मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए संगठन के साथ मिलकर कार्य करें।
उन्होंने कहा कि भाजपा में प्रत्येक कार्यकर्ता को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है और यही पार्टी की सबसे बड़ी विशेषता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन, संगठन के प्रति निष्ठा और जनसेवा की भावना के साथ काम करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर अमृतपाल खुम्बर, सुखदेव बीघड़, अशोक कंबोज, अमित सहारण, अनिल गुर्जर, रवि नम्बरदार, नितिन चौहान, नवदीप नंगली, संदीप बेनीवाल, सुभाष कस्वां, पीके गुर्जर, नीलांशी शर्मा, सोनू बिश्नोई, बलवंत मनकस, हरीश गुर्जर सहित अनेक युवा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments