Thursday, August 27, 2026
HomePatialaअंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर पंजाब स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी में क्विज प्रतियोगिता

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर पंजाब स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी में क्विज प्रतियोगिता

पटियाला, 14 अगस्त,2026 (छत्रपाल सिंह): जगत गुरु नानक देव पंजाब स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी, पटियाला में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर “उभरें और चमकें: अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस क्विज” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) रतन सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता में स्नातक और स्नातकोत्तर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने ज्ञान एवं जागरूकता का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए एसोसिएट डीन, अकादमिक मामले, डॉ. अमितोज सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने युवाओं को नई सोच, नवाचार और रचनात्मकता अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, अपने कौशल विकसित करने और अपनी ऊर्जा का सकारात्मक दिशा में उपयोग करने का संदेश दिया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेरिट प्रमाणपत्र, जबकि सभी प्रतिभागियों को भागीदारी प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. मोनिका पाठक और डॉ. पिंकी सरां रहीं। वहीं, श्री बेवांशु शर्मा ने आयोजन समन्वयक के रूप में कार्यक्रम के सफल संचालन में योगदान दिया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में ज्ञान, नवाचार, रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास और नशामुक्त जीवन के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments