Wednesday, August 26, 2026
HomeHaryanaजाखल मंडी डी.ए.वी. स्कूल में तीज और स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से...

जाखल मंडी डी.ए.वी. स्कूल में तीज और स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया

15 अगस्त,2026 (संजीव शर्मा): बृज लाल जिंदल डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, जाखल मंडी में तीज एवं स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास, देशभक्ति और सांस्कृतिक रंगों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती डिम्पल जिंदल, श्री संजय जिंदल (वाइस चेयरमैन) की पुत्रवधू, ने शिरकत की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, अभिभावकों एवं अतिथियों के स्वागत तथा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। “इस अवसर पर बच्चों ने तीज एवं स्वतंत्रता दिवस की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।  अभिभावकों और अतिथियों ने बच्चों की मेहनत की जमकर सराहना की, बच्चों ने तीज के लोकनृत्य और स्वतंत्रता दिवस की देशभक्ति प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। एक तरफ तीज की हरियाली और घूमर ने हमें अपनी संस्कृति से जोड़ा, तो दूसरी तरफ तिरंगे के गीतों ने रोंगटे खड़े कर दिए। सच में बच्चों ने साबित कर दिया कि संस्कार और संस्कृति दोनों साथ-साथ चल सकते हैं।
मुख्य अतिथि श्रीमती डिम्पल जिंदल ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, प्रतिभा और भारतीय संस्कृति के प्रति जुड़ाव को मजबूत करते हैं। उन्होंने विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की।
प्राचार्या श्रीमती कविता शर्मा ने कहा कि तीज एवं स्वतंत्रता दिवस जैसे पर्व हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और राष्ट्रप्रेम की भावना को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में देशभक्ति के साथ-साथ भारतीय एवं हरियाणवी संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली। उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि हमें अपनी संस्कृति और परंपराओं पर गर्व करते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास में अपना योगदान देना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या कविता शर्मा ने मुख्य अतिथि, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। समारोह में देशभक्ति, भारतीय संस्कृति, हरियाणवी परंपरा और पारिवारिक सहभागिता का सुंदर संदेश दिया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments